Wednesday, Dec 06, 2023
-->
adani-ports-will-buy-back-another-us-195-million-of-bonds

अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी 

  • Updated on 9/27/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी। अमेरिकी वित्तीय शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के गड़बड़ी व धोखाधड़ी के आरोप लगाने के बाद गौतम अडाणी का समूह निवेशकों के बीच विश्वास बढ़ाने की कोशिश में जुटा है और यह कदम उसी का हिस्सा है।

एपीएसईजेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह अपने नकदी भंडार का इस्तेमाल करके 2024 में देय 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड वापस खरीदेगी। बयान के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है।

कंपनी को कुल 52 करोड़ डॉलर का भुगतान करना था, जिसमें से वह कुल बकाया का 30 प्रतिशत यानी 19.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर रही है। इसके बाद अब 32.5 करोड़ डॉलर बकाया रह जाएंगे। पुन:खरीद के लिए निविदा 26 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

मई में कंपनी ने 13 करोड़ डॉलर के बॉन्ड की पुन: खरीद की थी, जिससे बकाया राशि 65 करोड़ डॉलर से घटकर 52 करोड़ डॉलर हो गई थी। हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर बही-खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई थी। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.