नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत और एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी की संपत्तियों में पिछले साल यानी 2021 में 49 अरब डॉलर का बड़ा इजाफा हुआ है। यह दुनिया के शीर्ष तीन धनाढ्य़ उद्योगपतियों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्तियों में शुद्ध रूप से हुई वृद्धि से अधिक है। एम3एम हुरुन ग्लोबल की बुधवार को जारी अमीरों की सूची-2022 में यह जानकारी दी गई है।
रेलवे के निजीकरण को लेकर रेल मंत्री वैष्णव ने सरकार का रुख किया साफ
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 103 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे धनवान भारतीय बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बंदरगाह से लेकर ऊर्जा समेत विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्तियां 153 प्रतिशत बढ़ीं। हुरुन की अमीरों की सूची के अनुसार, पिछले 10 साल में अंबानी की संपत्ति 400 प्रतिशत, जबकि अडाणी की 1,830 प्रतिशत बढ़ी है।
चुनाव के बाद दाम बढ़ने की आशंका से पेट्रोल, डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल
एचसीएल के शिव नडार 28 अरब डॉलर की संपत्तियों के साथ भारतीय अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद क्रमश: सीरम इंस्टिट््यूट के साइरस पूनावाला (26 अरब अमेरिकी डॉलर) और इस्पात क्षेत्र के दिग्गज लक्ष्मी निवास मित्तल (25 अरब डॉलर) का स्थान है। ‘एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ ने एक बयान में कहा कि दुनिया के अमीरों की सूची में 59 साल के गौतम अडाणी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने पिछले साल अपनी संपत्ति में 49 अरब डॉलर जोड़े। उनकी संपत्ति शुद्ध रूप से दुनिया के शीर्ष तीन सबसे अधिक अमीर उद्योगपतियों... एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्तियों से अधिक बढ़ी है।
जनजातीय मंत्रालय के बजट में कटौती को लेकर विपक्ष ने उठाए मोदी सरकार की नीयत पर सवाल
नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन की सूचीबद्धता के बाद अडाणी की संपत्ति में कई गुना का इजाफा हुआ है। बयान के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 2021 में 20 अरब डॉलर बढ़ी है। नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर 7.6 अरब डॉलर के साथ हुरुन की अमीरों की सूची में शामिल होने वाली सबसे अमीर नई सदस्य हैं।
बयान के अनुसार, ‘2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ में 69 देशों की 2,557 कंपनियों के 3,381 अरबपतियों को शामिल किया गया है। हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत न केवल अरबपतियों की संख्या के आधार पर, बल्कि उन अमीरों की संख्या के मामले में भी तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने अपनी संपत्ति में कम से कम एक अरब डॉलर जोड़े हैं।
आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उप्र सरकार से मांगा जवाब
उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की आबादी का 18 प्रतिशत और दुनिया के ‘ज्ञात’ अरबपतियों का 8 प्रतिशत है। यह पांच साल पहले 4.9 प्रतिशत था। भारत में अरबपतियों की संख्या 215 है जबकि चीन में यह 1,133 तथा अमेरिका में 716 है। बयान के अनुसार, 2022 की सूची में अडाणी ने सर्वाधिक संपत्ति जोड़ी। उसके बाद क्रमश: गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन तथा लक्जरी सामान से जुड़े समूह एलवीएमएस के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बर्नार्ड अर्नाल्ट (39 अरब अमेरिकी डॉलर जोड़े) का स्थान है। संपत्ति जोडऩे के मामले में अंबानी आठवें स्थान पर हैं।
चुनावी राजनीति में सोशल मीडिया कंपनियों के ‘सुनियोजित दखल’ पर लगे विराम : सोनिया गांधी
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी