Friday, Sep 22, 2023
-->
adnan-sami-to-play-kishore-kumar-role-in-his-biopic

किशोर कुमार की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे अदनान सामी!

  • Updated on 5/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड (bollywood) में महान गायक किशोर कुमार (kishor kumar) की बायोपिक बनाने जा रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस बायोपिक में गायक अदनान सामी (adnan sami) किशोर कुमार (kishor kumar) की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इस बारे में अदनान सामी (adnan sami) से बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि चूंकि अदनान सामी (adnan sami) एक उच्च कोटि के गायक, संगीतकार और अभिनेता हैं इसलिए इस भूमिका के लिए उनको चुना गया है।

Navodayatimes

मन मोह लेगा भारत का नया सॉन्ग 'तुर पेया'

खबरों के मुताबीक इस फिल्म में अदनान सामी अपनी खुद की आवाज में किशोर कुमार द्वारा गाए गए कुछ गीतों को गाएंगे और उन्हें नया रूप देंगे। अदनान सामी द्वारा रियलिटी शो ’द वॉइस’ के सेट पर गाए किशोर कुमार के क्लासिक गानों के  रीक्रिएट वर्जन को इंटरनेट पर काफी सराहा गया था, जिसके बाद ही किशोर कुमार की भूमिका निभाने के लिए उनके नाम की चर्चा की गई। 

Navodayatimes

सलमान ने खोला राज: 'भारत' के बाद करना चाहते हैं इस बायोपिक में काम

मालूम हो कि किशोर कुमार की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए सबसे पहले अनुराग बसु के चयन की बात चल रही थी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी काम करने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों से यह प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ सका। हालांकि इस फिल्म में अदनान सामी ही किशोर कुमार का रोल निभाएंगे या नहीं इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हमें इसको लेकर अभी और इंतजार करना होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.