नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद शैली ओबेरॉय की जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई दी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जीत गई और ‘‘गुंडे'' हार गए। ‘आप' उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया।
किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता, यह बात PM मोदी के ‘मित्र' पर लागू नहीं होती: राहुल गांधी
गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। @OberoiShelly के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई https://t.co/mZzmV6KUUw — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 22, 2023
गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। @OberoiShelly के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई https://t.co/mZzmV6KUUw
केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ‘‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबेरॉय के महापौर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।''
कांग्रेस ने पूछा - क्या विनोद अडाणी से जुड़ा मामला SEBI, ED की जांच के लिए लायक नहीं है?
उच्चतम न्यायालय ने 17 फरवरी को महापौर, उपमहापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए एमसीडी की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर चुनने के लिए मतदान नहीं कर सकते।
भारत के चुनावों में इजरायली कंपनी का ‘इस्तेमाल' हुआ, जांच कराई जाए: कांग्रेस
नगर निगम चुनाव के एक महीने बाद छह जनवरी को पहली बार सदन की बैठक बुलाई गई थी। भाजपा और ‘आप' के सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 24 जनवरी और फिर छह फरवरी को बुलाई गई दूसरी और तीसरी बैठक भी इस कवायद को पूरा करने में विफल रही थी।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया नफरती भाषण मामले में आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...