नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तरप्रदेश में एक बार फिर पुलिस को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बात माननी पड़ी। एक जानकारी के अनुसार दो घंटे तक हिरासत में रखे जाने के बाद सीमित संख्या में लखनऊ प्रशासन ने आगरा जाने की प्रियंका गांधी को अनुमति प्रदान की है। जिससे प्रियंका आगरा में पुलिस कस्टडी में अरुण बाल्मिकी नामक व्यक्ति की मौत पर परिवार वालों से मिल सकेगी। वहीं इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता और लखनऊ पुलिस में काफी देर तक तीखी नोंकझोंक होती रही।
अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021
अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में धीमी जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
बता दें कि इससे पहले प्रियंका को रोकते हुए लखनऊ पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू होने से आगे जाने पर पहले से रोक लगी हुई है। जिसका उल्लंघन करने पर गिरफ्तार तक किया जा सकता है। जिस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस में बहस शुरु हो गई। वहीं आगरा के डीएम ने पहले ही किसी भी राजनीतिज्ञ को शहर में प्रवेश करने पर रोक लगा रखी थी। प्रियंका को न मानने पर गिरफ्तार किया गया। एक जानकारी के अनुसार आगरा के जदगीशपुरा थाने से कथित 25 लाख रुपये की चोरी के आरोप में अरुण बाल्मिकी गिरफ्तार किये गए थे। पुलिस से पूछताछ के दौरान ज्यादा सख्ती होने से बाल्मिकी की मौत हो गई। जिसके बाद हंगामा मच गया। हालांकि पांच पुलिस को सस्पेंड कर दिया गया है।
कैप्टन करेंगे बीजेपी से गठबंधन! दुष्यंत गौतम ने कहा- राष्ट्रवादी सोच वाले दलों का हैं स्वागत
मालूम हो कि पिछले एक पखवाड़े में प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने दुबारा गिरफ्तार किया। इससे पहले लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ा देने से चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी तब किसानों के परिवार से मिलने पहुंची थी। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करके सीतापुर गेस्ट हाउस में रखा गया था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने...
राहुल गांधी बोले- भाजपा ‘दो हिंदुस्तान’ बनाना चाहती है जबकि...
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हथियार प्रशिक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर...
केशव प्रसाद मौर्य बोले- ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण...
ज्ञानवापी मस्जिद में मिला शिवलिंग, कोर्ट ने दिए जगह को सील करने के...
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आंधी बारिश के आसार, 3-4 दिन गर्मी...
तापसी पन्नू की Dhak Dhak का फर्स्ट लुक आउट, Dia Mirza संग बाइक राइड...
PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी ने लुंबिनी में रखी बौद्ध सांस्कृतिक...
बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ केजरीवाल, कहा- आजाद भारत का सबसे बड़ा...
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में कुएं के अंदर से मिला शिवलिंग, हिंदू पक्ष...