नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर सभी पार्टियां अपना कमर कस चुकी है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी पूरी तैयारी में दिख रहे हैं। जेपी नड्डा ने 8 महीने की मशक्कत के साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है, लेकिन उसमें अभी भी 4 पद खाली हैं। जिसमें एक महासचिव का पद भी शामिल है वहीं पार्टी संविधान के अनुसार एक तिहाई महिला पद पदाधिकारी भी नहीं बनाया जा सके।
बताया जा रहा है कि यह सभी खाली पद केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को देखते हुए रखी गई है ताकि उस समय कुछ नेताओं को संबंधित किया जा सके।
ये पद है खाली जेपी नड्डा ने इसी साल बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाली थी और अब सितंबर के आखिर में जाकर उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी है। पार्टी संविधान के अनुसार केंद्रीय संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा 39 पदाधिकारी, 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया जाता है।
वहीं नाड्डा की टीम में अभी 12 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 सचिव बनाए गए ऐसे में एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और दो सचिवों के पद अभी खाली हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा भी करना बाकी है।
वहीं जेपी नड्डा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन करना है कम से कम 25 फीसदी बदलाव इसमें होने हैं। बता दें कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों में जिससे लगभग 70 फीसदी बदलाव किए गए हैं उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि कार्यकारिणी में भी बड़ी संख्या में बदलाव हो सकती है। वहीं केंद्रीय संसदीय बोर्ड केंद्रीय चुनाव समिति की घोषणा भी की जानी है।
राजनाथ सिंह ने अपनी टीम में सभी 40 पदाधिकारी की घोषणा की थी बता दें कि पार्टी में लंबे समय से ना तो पूरे पद पदाधिकारी बनाए गए हैं और ना ही महिलाओं की पूरी संख्या रखी गई है पिछली बार 2013 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी टीम में सभी 40 पदाधिकारी की घोषणा की थी। उसमें एक तिहाई यानी 13 महिलाओं को भी जगह दी गई थी। जिसमें पांच उपाध्यक्ष और आठ महासचिव बनाए गए थे।
इसके अलावा माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को देखते हुए यह रिक्तियां रखी गई है, क्योंकि उस समय कुछ नेताओं के सत्ता और संगठन में आने जाने के क्रम में संगठन में भी कुछ बदलाव होने की संभावना है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...