नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी। प्रियंका गांधी अयोध्या में रोड शो करेंगी।
BJP को प्रियंका गांधी का जवाब- 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह पवित्र शहर के किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगी या नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, प्रियंका जी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद के लिये रवाना होंगी। ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है।
दुमदुमा में बोलीं प्रियंका- किसानों को कर्ज, महिलाओं को सुरक्षा चाहिए
सिंह ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी। लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि रोड शो में 32 पड़ाव होंगे।
प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी। वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी के बीच 3 दिन की बोट यात्रा कर चुकी है।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत