Tuesday, May 30, 2023
-->
after-deepveer-wedding-deepika-new-house-decorated-with-lights-and-flowers

दीपवीर की शादी के बाद दुल्हन की तरह सजा दीपिका का नया आशियाना, देखें तस्वीरें

  • Updated on 11/16/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की सबसे  खूबसूरत जोड़ी दीपवीर यानी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। इटली में हुई ये शादी दीपवीर के फैंस के लिए काफी स्पेशल थी।

हाल ही में ने दीपिका और रणवीर की शादी की दो तस्वीर सामने आई हैं।  जिनमें दोनों काफी स्टनिंग लग रहे हैं। दीपवीर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया। दीपवीर की शादी की तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।

शादी के बाद यहां रहेंगे दीपवीर! दुल्हन की तरह सज गया घर
#DeepikaWedsRanveer: इंतजार हुआ खत्म, सामने आईं शादी की तस्वीरें

इटली में हुई शादी का शोर मुंबई में काफी दिखाई दिया। हाल ही में दीपिका- रणवीर के मुंबई वाले घर की तस्वीर सामने आई है जिसमें पूरे बंगले को दुल्हल की तरह सजाया गया है। अंदर से लेकर बाहर तक  पूरा बंगला लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है।

शादी के बाद यहां रहेंगे दीपवीर! दुल्हन की तरह सज गया घरसोशल मीडिया पर जैसे ही इन दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई  फैंस दीपवीर को शादी की बधाई देनी शुरु कर दी है।

शादी के बाद यहां रहेंगे दीपवीर! दुल्हन की तरह सज गया घर

फरहा खान ने दीपवीर को दिया नायाब तौहफा, देखकर इस कदर खुश हुए दीपिका-रणवीर

आपको बता दें कि शादी से पहले ही दीपवीर ने बता दिया था की वह इस शादी को काफी स्पेशल बनाना चाहते हैं और अपने सभी चाहने वालों के के लिए वह खुद शादी की सभी तस्वीरें शेयर करेंगे। इसके अलावा दोनों ने सभी गेस्ट से भी निवेदन किया था की शादी में कोई भी अपने फोन लेकर आए।

शादी के बाद यहां रहेंगे दीपवीर! दुल्हन की तरह सज गया घर

जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जिंदगी के यादगार पलों को मशूहर फोटोग्राफर विशाल पंजाबी ने कैमरे में कैद किया है लेकिन इस बात की अभी कोई भी पुष्टी नहीं है। 

शादी के बाद यहां रहेंगे दीपवीर! दुल्हन की तरह सज गया घर

फिलहाल दीपवीर अपनी शादी के हर लम्हे को पूरी तरह से इन्जॉय कर रहे हैं। इस खुशी में उनका पूरा परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल हैं। 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज के अनुसार दीपवीर की शादी संपन्न हो गई है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.