नई दिल्ली/टीम डिजीटल। कानपुर को ईस्ट का मैनचेस्टर कहा जाता था। हालांकि अब कानपुर को वो तमगा हासिल नहीं है। लेकिन उसके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज था। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल इस कारनामे के तहत कानपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने लगातार 186 घंटे सफाई अभियान चलाया था। गाजियाबाद ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, लगातार 2 सौ घंटे सफाई अभियान चलाकर। यानि यह रिकॉर्ड अब गाजियाबाद के नाम हो गया। ईस्ट के मैनचेस्टर से तमगा छिन कर हासिल करने की खुशी सोमवार शाम को गाजियाबाद में मनाई गई और हैरत की बात है कि मंगलवार की सुबह गाजियाबाद वेस्ट के उस वेनिस नामक शहर में तब्दील हो गया। जिसमें सडक़ें नहीं होती गालियों में होता है सिर्फ पानी। वजह थी बरसात और नगर निगम के हवा-हवाई दावे।
लगातार बारिश ने किया जीना मुहाल लगातार हो रही बारिश ने गाजियाबाद में जनजनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पहले जहां पूरे दिन धीमे-धीमे बारिश ने लोगों को परेशान रखा। वहीं मंगलवार सुबह से तेज बारिश के चलते लोगों को घरों ने निकलना दूभर हो गया। शहर की सडक़ें और गलियां पानी से लबालब भर गईं और लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा। कई जगहों पर कई फुट तक पानी भरा नजर आया। शहर के कई इलाकों में घरों में पानी भर गया। कैला भट्टा, इस्लाम नगर, राजीव कॉलोनी, नवयुग मार्केट, पसौंडा, अर्थला, मिर्जापुर, शांतिनगर, बागू कृष्णा नगर, रमते राम रोड जैसे इलाकों में खूब जल भराव हुआ। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। नगर निगम के तमाम दावे फेल साबित हुए और जनता जलभराव की समस्या के सामने बेबस नजर आई।
सडक़ों पर पानी ने थामी वाहनों की रफ्तार बारिश ने ना केवल रिहायशी इलाकों में परेशानी पैदा की। बल्कि सडक़ों पर भी बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसती दिखी। जीटी रोड पर कई जगहों पर पानी भरने के चलते ट्रैफिक काफी धीमी गति से चलता दिखा। अर्थला, मोहन नगर व मेजर मोहित मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन के पास पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। यही हालत बजरिया, घंटाघर, गांधीनगर , जस्सीपुरा मोड, हापुड मोड व अन्य जगहों पर भी देखने को मिली।
आफत की बारिश के बीच शहर ने हासिल की उपलब्धि बीते 4 दिनों की आफत भरी बारिश के बीच गाजियाबाद ने अपने नाम एक उपलब्धि भी दर्ज की है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित लगातार 200 घंटे सफाई अभियान पूर्ण होने पर समापन समारोह का आयोजन किया गया। 200 घंटे लगातार सफाई अभियान में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर का सहयोह रहा। कानपुर के 186 घंटे के रिकॉर्ड को तोडक़र गाजियाबाद ने 200 घंटे का रिकॉर्ड बनाया है। सफाई अभियान के इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जयंती के मौके पर नंद ग्राम क्षेत्र से की गई थी। इस मौके पर महापौर आशा शर्मा और नगरायुक्त डॉ नितिन गौड़ को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल भी दिए गए।
बारिश से मौसम में ठंडक और हवा भी रही साफ बारिश की वजह से शहर में कितनी ही अव्यवस्था फैली हो। लेकिन मौसम का मिजाज काफी अच्छा रहा। दोपहर बाद जहां बादल साफ हो गए, वहीं मौसम में ठंडक भी बनी रही। जिससे लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। बारिश के चलते हवा भी काफी साफ रही। गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता 36 आंकी गई।
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार
अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी
अडाणी मामले में कांग्रेस ने SEBI जांच पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग...
उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली 12 वर्षीय लड़की, जांच में...
राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और...
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर करना पड़ सकता है अयोध्या का भी विस्तार :...
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या