नई दिल्ली/टीम डिजीटल। जयपुर-मुंबई इंडिगो उड़ान छूट जाने पर एक व्यक्ति ने अजीबोगरीब कदम उठा लिया। पेशे से कोरियोग्राफर शख्स ने जो किया उसकी वजह से अब उसे जेल जाना पड़ा है। व्यक्ति को फ्लाईट पकड़ी थी लेकिन वह समस से एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकता था इसलिए उसने विमान में बम होने की झूठी खबर दे दी।
PoK की इस घाटी में कभी बूढ़ी नहीं होती महिलाएं, 60 की उम्र में बन सकती हैं मां
हुआ यह कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मोहित कुमार टांक नाम के व्यक्ति को उड़ान भरनी थी। लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंच पाया और उसकी फ्लाइट छूट गई। जिसके बाद मोहित ने इंडिगो के गुड़गांव स्थित कॉलसेंटर को फोन पर बताया कि इंडिगो विमान 6 ई 218 में बम है।
टांक की फ्लाइट सुबह पांच बजे थी लेकिन विमान चार बजकर बावन मिनट पर ही रवाना हो गया। चुंकि टांक समय से हवाईअड्डा नहीं पहुंच सका, तो उसने सुबह साढ़े पांच बजे विमान में बम होने की सूचना दी। उस समय तक विमान मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने वाला था। उतरने के बाद सुरक्षा बलों ने करीब तीन घंटे तक विमान की जांच की।
बच्चे की गलती के चुकाने पड़ेंगे 90 लाख, जानें क्यों
इंडिगो ने एक बयान जारी कर घटना की पुष्टि कर दी है। झूठी खबर फैलाने पर मोहित कुमार को सांगानेर पुलिस को सौंप दिया गया है। कोरियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे जांच कि जा रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए किसकी कितनी आबादी
राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए प्राथमिकता: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री...