Wednesday, Mar 22, 2023
-->
ai women pilots created history flight reached bangalore by crossing north pole prshnt

एअर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास, नॉर्थ पोल क्रॉस कर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट

  • Updated on 1/11/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एअर इंडिया (Air India) के इतिहास में पहली बार महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग उत्तरी ध्रुव (North Pole) पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड yveदिया है। सबसे पहले महिला पायलटों की टीम ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से उड़ान भरा और बाद में यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु पहुंच गई। इस दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई। बताया जा रहा है, इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। लोकेशन की जानकारी खुद एयर इंडिया अपने ट्विटर हैंडल से समय-समय पर दे रहा था। बता दें कि कैप्टन जोया अग्रवाल इस ऐतिहासिक उड़ान का नेतृत्व कर रही हैं, को-पायलट के तौर पर जोया के साथ कैप्टन पापागरी तनमई, कैप्टन शिवानी और कैप्टन आकांक्षा सोनवरे हैं।

किसान आंदोलन से जुड़ी सभी याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, सरकार और किसानों की टिकी नजर

महिला पायलटों की एक टीम के इस कामयबी के लिए सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने भी ट्वीट किया, कॉकपिट में पेशेवर, टैलेंटेड और कॉन्फिडेंट महिला पायलटों ने एयर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी है. वे नॉर्थ पोल से गुजरेंगी. हमारी नारी शक्ति ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

वहीं एअर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि, वेलकम होम हमें आप सभी (महिला पायलटों) पर गर्व है, हम AI176 के पैसेंजर्स को भी बधाई देते हैं, जो इस एतेहासिक सफर का हिस्सा बने।

जबकि एक दूसरे ट्वीट में सिविल एविएशन मिनिस्टर ने लिखा था कि सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक का ये ऐतिहासिक सफर महिला पायलटों की वजह से वंदे भारत मिशन को और भी खास बनाती है। मिशन ने अब तक 46.5 लाख से अधिक लोगों की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की सुविधा प्रदान की है, फिलहाल, विमान नॉर्थ पोल क्रॉस करने के बाद भारतीय वायु क्षेत्र में आ चुका है।

देश की कोरोना वैक्सीन की बढ़ी डिमांड, भारत सरकार से इन 9 देशों ने की मांग

पहली बार महिला पायलट टीम ने उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरी
बता दें कि एअर इंडिया के पायलट पहले भी ध्रुवीय मार्ग पर उड़ान भर चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है कि कोई महिला पायलट टीम ने उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरी है। इस बार एअर इंडिया ने सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक के ध्रुवीय मार्ग से यात्रा के लिए एक महिला कैप्टन को जिम्मेदारी सौंपी। फिलहाल, विमान नॉर्थ पोल के ऊपर से गुजरकर भारत पहुंच चुका है, यह फ्लाइट नॉर्थ पोल के ऊपर से होते हुए और अटलांटिक मार्ग से बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची है।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.