नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पुडुचेरी में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चल रही मतगणना में एआईएनआरसी नीत राजग की आठ सीटों पर बढ़त बरकरार है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन दो सीटों पर आगे है। हालांकि, एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी यणम निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार गोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक से पीछे चल रहे हैं । यह अपराह्न साढ़े बारह बजे तक का रुझान है। अशोक को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। रंगासामी ने अपने गढ़ थट्टनचावडी से भी चुनाव लड़ा है।
एआईएनआरसी पांच सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा तीन सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। इस केंद्रशासित प्रदेश में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में अन्नाद्रमुक और भाजपा भी शामिल है। कांग्रेस और द्रमुक एक-एक सीट पर आगे चल रही है। प्रतिद्वंद्वी सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) में कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके और भाकपा शामिल हैं। इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा की 30 सीटें हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
अपने ओपनिंग डे पर Jugjugg Jeeyo ने मारी बाजी, फिल्म ने कमाए इतने...
बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर Shahrukh ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर...
BSP ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन
आखिर क्यों kareena ने इस छोटी बच्ची को बताया कपूर खानदान की शान,...
गुजरात दंगों पर SC के फैसले के बाद अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी...
गुजरात दंगों में अल्पसंख्यक विरोधी साजिश का कोई सबूत नहीं, RB...
ब्रिटेन में चार दशक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई दर, दूभर हुआ जीना
राहुल गांधी के वायनाड सांसद ऑफिस में तोड़फोड़, SFI के 8 कार्यकर्ता...
उद्धव का शिंदे पर निशाना- आप का बेटा सांसद, क्या मेरे बेटे को आगे...
गुवाहाटी में महाराष्ट्र के विधायकों के लग्जरी होटल पर कड़ा पहरा