Monday, May 29, 2023
-->
aishwarya-rai-support-metoo-campaign-however-amitabh-bachchan-ignore-tanushree-datta-case

अमिताभ बच्चन से उलट ऐश्वर्या ने किया #MeToo अभियान का समर्थन

  • Updated on 10/15/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भले ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने तनुश्री दत्ता के उत्पीड़न मामले में बोलने से इनकार कर दिया हो, लेकिन उनकी बहू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भारत में शुरू हुए ‘मी टू’ अभियान का स्वागत किया है। उन्होंने साफ कहा है कि इस तरह के अभियान चलने पर वह खुश हैं। 

मालीवाल ने आलोक नाथ को लिया आड़े हाथ, नंदा ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

ऐश्वर्या ने कहा कि यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव शेयर करने वाली महिलाओं को और समर्थन तथा मजबूती दी जानी चाहिए। तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के मद्देनजर देश में ‘मी टू’ अभियान में तेजी आई है। 

आलोक नाथ, रजत कपूर, विकास बहल और कॉमेडी ग्रुप एआईबी सहित मनोरंजन उद्योग के कई लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। ऐश्वर्या ने एक साक्षात्कार में कहा, ''मी टू' अभियान की वर्तमान समय में गति तेज हुई है। सोशल मीडिया के साथ दुनिया छोटी हो गई है, हर आवाज बड़ी हो रही है। वर्तमान समय के बारे में यह देखना अच्छा है कि मीडिया के सदस्य इससे जुड़ गये हैं और ऐसी आवाजों को प्रेरित कर रहे हैं जिन्हें सुने जाने की जरूरत है और उन्हें मंच दिया जा रहा है। देश का कानून न्याय करेगा।'

तनुश्री के समर्थन में उतरीं अनुष्का, कहा- सच बोलने के लिए चाहिए साहस

उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत मामलों में स्पष्ट टिप्पणी करना सही नहीं होगा, क्योकि मामले अदालत में विचाराधीन हैं और हमारी तरफ से जिम्मेदारीपूर्ण नहीं होगा लेकिन इसी के साथ, भगवान कृपा करे और ऐसी आवाजों को मजबूती दे, जिन्हें समर्थन की जरूरत है।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.