Sunday, Apr 02, 2023
-->
ajay-devgan-car-stopped-by-person-for-questioning-farmers-movement-rkdsnt

किसान आंदोलन पर सवाल करने के लिए अजय देवगन की कार को शख्स ने रोका 

  • Updated on 3/2/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी देवगन से यह जानना चाहता था कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला। 

 ‘तांडव’ सीरीज पर ऐमेजॉन प्राइम वीडियो ने मांगी माफी, साथ ही दी सफाई

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष नगर इलाके का रहने वाला राजदीप सिंह मूलत: पंजाब का निवासी है और ड्राइवर है। पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, 'घटना पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुई। सिंह ने देवगन की कार रोकी और पूछने लगा कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी में मारी बाजी

 

लोकसभा, राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाया संसद टीवी, रिटायर्ड IAS रवि कपूर बने सीईओ

देवगन के अंगरक्षक प्रदीप इन्द्रसेन गौतम द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र कांबले ने कहा कि सिंह पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

 हरियाणा: प्राइवेट सेक्टर की जॉब्स में 75 फीसदी आरक्षण, सरकार जल्द जारी करेगी अधिसूचना

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

 

  •  
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.