नई दिल्ली/टीम डिजिटल। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद रहे अजोय कुमार (Ajoy Kumar) ने आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़ कर घर वापसी करते हुए एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) का हाथ थाम लिया है। 19 सिंतब 2019 को अजोय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।
अजोय कुमार के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बिना देरी के उन्हें कुछ ही दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी घोषित कर दिया था। आम आदमी पार्टी के दिल्ली में स्थित मुख्यालय में अजय कुमार ने AAP की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आम आदमी पर्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजोय कुमार ने पार्टी की अंतरकलह की कारण इस साल अगस्त में ही इस्तीफा दिया था।
Ajoy Kumar re-joins Congress party. The former MP and former president of Jharkhand Pradesh Congres Committee had joined Aam Aadmi Party (AAP). (File photo) pic.twitter.com/wzRFvpQEif — ANI (@ANI) September 27, 2020
Ajoy Kumar re-joins Congress party. The former MP and former president of Jharkhand Pradesh Congres Committee had joined Aam Aadmi Party (AAP). (File photo) pic.twitter.com/wzRFvpQEif
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में गर्भवती महिला सहित 7 लोगों की मौत
दो गुटों में बंट गई थी झारखंड कांग्रेस दरअसल, लोकसभा चुनावों में शर्मनाक हार के बाद झारखंड में कांग्रेस दो गुटों में बंट गई थी। एक गुट अजोय कुमार का था तो दूसरा पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय का। रांची के प्रदेश कार्यालय में एक बैठक में भाग लेने जा रहे अजोय कुमार सहाय के समर्थकों से उलझ गए थे। जिसके बाद उनको दिल्ली में बुलाया गया। तब अजोय कुमार ने आरोप लगाया था कि सहाय चुनावों में परिवार के सदस्यों को टिकट देने के कोशिश कर रहे थे।
कांग्रेस से नाराज थे अजोय कुमार इसके बाद रामेश्वर उरांव को कांग्रेस ने झारखंड में अपना अध्यक्ष बना दिया था। इसके बाद से ही अजोय पार्टी से नाराज थे और अगस्त माह में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने के दो दिन बाद ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी थी। लेकिन आप का साथ अजोय को रास नहीं आया और उन्होंने फिर से घर वापसी करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
नताशा दलाल संग शादी के सूत्र में बंधे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
राहुल गांधी का तंज-सरकार का काम था चीन को सीमा पर रोकना, ना कि...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में दिखेंगी कृषि कानूनों के...
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को...
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें