Saturday, Jun 03, 2023
-->
akash-ambani-and-shloka-wedding-preparations-antili

बहू के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया', देखें Video

  • Updated on 3/4/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बस कुछ दिनों के इंतजार के बाद श्लोका मेहता अंबानी परिवार की बहू बनने वाली है। 9 मार्च को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसके लिए  मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

 

जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी का घर सितारों की तरह चमक रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कई लोगों की मदद से एंटीलिया को डेकोरेट किया जा रहा है। इस दुल्हन की तरह सजाने के लिए लाइटिंग के साथ साथ फूलों से भी सजाया जा रहा है। 

आपको बता दें कि अंबानी बहु के स्वागत के तैयारियों में पूरा परिवार जुट गया है। जिसके  लिए  स्विट्जरलैंड में प्री-वेडिंग का भी आयोजन किया गया था जिसमें सभी बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंची थी।सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में 700 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान वहां मेहमानों ने बहुत मस्ती की थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.