नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा ‘सबसे पहले मैं बधाई और शुभकामनाएं दूंगा। साथ ही साथ खुशी इस बात की है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा हैं । मुझे उम्मीद हैं कि हमारी विचारधारा वहां पहुंच कर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।
उनसे पूछा गया कि क्या उनको (अपर्णा को) रोकने की कोशिश नहीं की गयी ? इस पर यादव ने जवाब दिया ,‘‘नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की।’
#WATCH | Firstly, I will congratulate her and I am happy that Samajwadi Party's ideology is expanding...Netaji (former UP CM Mulayam Singh Yadav) tried to convince her: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav after Aparna Yadav joined BJP pic.twitter.com/aA294cMeVJ — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2022
#WATCH | Firstly, I will congratulate her and I am happy that Samajwadi Party's ideology is expanding...Netaji (former UP CM Mulayam Singh Yadav) tried to convince her: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav after Aparna Yadav joined BJP pic.twitter.com/aA294cMeVJ
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गईं।
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
लद्दाख : 26 जवानों को ले जा रहा सैन्य वाहन नदी में गिरा, 7 की मौत
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 6 न्यायाधीशों के...
महबूबा ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से लगाई मारी गई टीवी अभिनेत्री के...
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में...
Drugs on cruise case: आर्यन खान को NCB की क्लीन चिट, नहीं मिला कोई...
फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, NC का बीजेपी पर वार- 'कीमत विपक्ष...
ड्रोन महोत्सव में बोले PM मोदी- 2014 से पहले के शासन में प्रौद्योगिकी...
J&K: TV एक्ट्रेस की हत्या में शामिल दो आतंकी सहित चार को सुरक्षा बलों...
गोवाः ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने वाला पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
कुत्ते की सैर के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली कराने वाले IAS...