नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा‘गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी’है और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के बाद लड्डू खा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी नहीं हो सकते। अखिलेश ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी के ही चुने गए थे लेकिन भाजपा ने जिस तरह से जनादेश का अपमान करते हुए प्रशासन की मदद से गुंडागर्दी करके जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जीते उसकी लोकतंत्र में कहीं और मिसाल नहीं मिलती।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने सिंधिया को बताया ‘बिकाऊ’, भाजपा ने किया पलटवार
उन्होंने कहा, 'भाजपा से बड़ी गुंडागर्दी वाली पार्टी कोई और हो नहीं सकती। प्रशासन का साथ लेकर गुंडागर्दी करके भाजपा ने एक नई परिभाषा तय की है।इटावा के एसपी (सिटी) मोबाइल पर बात करते हुए खुद कह रहे हैं कि भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ता बम और पथराव करके कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं।'
सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा 'लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर लड्डू खाए जा रहे हैं। खुशी मनाई जा रही है। यह योगी नहीं हो सकते। मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं, यह योगी नहीं हैं। अगर कोई योगी होता तो जनता को दुख नहीं देता।' गोरखपुर में पंचायत चुनाव में प्रशासन पर भाजपा प्रत्याशियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा 'मुख्यमंत्री जी गुंडागर्दी का प्रयोग पहले अपने यहां करते हैं और फिर उसे उत्तर प्रदेश में हर जगह लागू कर देते हैं।'
SC ने IT Rules पर याचिकाओं को ट्रांसफर करने की केंद्र की याचिका को लंबित मामले से जोड़ा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ लोकतंत्र में इतनी गुंडागर्दी की कोई कल्पना नहीं कर सकता था। प्रशासन ने गुंडागर्दी का इंतजाम किया। हमारी बहनों के साथ क्या दुव्र्यवहार हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। जो लोग समाज को अच्छे रास्ते पर ले जाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बहनों के साथ कैसा बर्ताव किया।’’ अखिलेश ने किसानों की हालत का जिक्र करते हुए कहा 'क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र में योगी जी की तस्वीर नहीं थी इसलिए उन्होंने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा यह बताए कि आखिर उसने अपने वादे को निभाने के लिए कौन सा रोड मैप तैयार किया था।'
यूपी विस चुनाव की तैयारी - राजभर और ओवैसी मुरादाबाद में करेंगे रैली
अखिलेश ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावना संबंधी सवाल पर कोई सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सपा की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा दलों को अपने साथ ले ले। उनकी पार्टी सभी छोटे दलों को साथ लेने का प्रयास करेगी। इस मौके पर आगरा के एत्मादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा से बसपा के प्रत्याशी कुंवर चंद्र अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। अखिलेश ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
कोर्ट का योगी सरकार को CAA प्रदर्शनकारियों को दिए गए नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...