नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को दुनिया की‘सबसे झूठी पार्टी’करार देते हुए बुधवार को कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने उनकी कमाई ही आधी कर दी है। अखिलेश ने जौनपुर में आयोजित चुनावी जनसभाओं में आरोप लगाया कि भाजपा वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई थी लेकिन उसकी खराब नीतियों की वजह से किसानों की आमदनी दोगुनी होना तो दूर उनकी कमाई ही आधी रह गई है।
यूक्रेन संकट के बीच LIC के IPO को लेकर असमंजस में मोदी सरकार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'कहने को तो भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है लेकिन पांच साल का काम और जो उसने सपने दिखाए थे अगर उन चीजों का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि दुनिया की सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा ही है।’’ अखिलेश ने भाजपा द्वारा परिवारवाद के मुद्दे पर सपा को घेरे जाने का जवाब देते हुए कहा, च्च्मैं भाजपा वालों के भाषण सुनता हूं। वो हमें घोर परिवारवादी कहते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि हम परिवार वाले लोग हैं। हम जितने परिवार वाले लोग हैं जब कभी बाहर से अपने घर जाते हैं तो हम अपने परिवार के लिए कुछ न कुछ सामान लेकर जाते हैं। बच्चों के लिए मिठाई लेकर जाते हैं इसलिए हम बाबा मुख्यमंत्री को सुझाव देना चाहते हैं कि जब 10 तारीख के बाद आप अपने घर जाएं तो कम से कम अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेते जाना।’’
लेखा जांच रिपोर्ट के बाद भारतपे ने पत्नी माधुरी के बाद अशनीर ग्रोवर पर गिराई गाज
हालांकि सपा अध्यक्ष ने यह नहीं बताया कि उनका इशारा किसकी तरफ है। उन्होंने कहा, 'आप जानते होंगे कि गुल्लू कौन है।’’ अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए तंज भरे लहजे में कहा, 'बाबा को आजकल नींद नहीं आ रही है। रात में 12-एक बजे उठ जाते हैं और धुआं मांगने लगते हैं कि धुआं लाओ तभी नींद आएगी। अभी कुछ दिन पहले मैंने उनके घर पुताई करने वालों को जाते हुए देखा। मैंने पूछा, कहां जा रहे हो तो उन्होंने कहा कि धुएं के काले धब्बे पोतने जा रहे हैं।’’ अखिलेश ने भाजपा पर कोविड-19 महामारी के दौरान जनता को उसके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा, च्च्भाजपा ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसा लॉकडाउन लगाया कि दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले हमारे मजदूरों को पैदल मजबूरी में अपने घर आना पड़ा। कई मजदूर अपने परिवार तक नहीं पहुंच पाए उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। उस समय अगर किसी ने मदद की तो वह समाजवादी पार्टी ही थी।’’
अडाणी ग्रुप ने मीडिया कारोबार में रखा कदम, QMB में ली हिस्सेदारी
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय मजदूर अपने घर और गांव जाना चाहते थे, उस वक्त सरकार ने उनकी तरफ से आंखें बंद कर ली। उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 बीमारी आई तो ना तो वह (भाजपा सरकार) मरीजों को दवा दे पाई और ना ही बेड। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यह सरकार समय पर दवा, इलाज और ऑक्सीजन उपलब्ध करा देती तो न जाने कितने गरीबों की जान बच जाती, लेकिन सरकार ने मदद नहीं की। अखिलेश ने कहा कि आज बड़े-बड़े कारोबार इंटरनेट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर से हो रहे हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अगर सपा गठबंधन की सरकार बनी तो वह अपने नौजवानों को आने वाले समय की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार करेगी।
राजनाथ बोले- इस बार नया इतिहास लिखने जा रहा है उत्तर प्रदेश का वोटर
उन्होंने कहा कई ऐसे नौजवान है जो सुबह उठकर पुलिस और फौज की तैयारी कर रहे हैं हम उन गर्मी निकालने वालों से कहना चाहते हैं कि समाजवादी सरकार आएगी तो अपने नौजवानों के लिए भर्ती निकलने का काम होगा न केवल पुलिस में भर्ती होगी बल्कि फौज की भी भर्ती निकलवाने का काम समाजवादी सरकार में होगा। अखिलेश ने कहा, 'कोविड-19 महामारी के कारण हमारे नौजवानों की उम्र निकल गई। हम सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट देंगे। इसके अलावा हम फौज के लिए भी दिल्ली से आग्रह करेंगे कि जब तीन साल फौज में भर्ती नहीं हुई है तो कम से कम आयु की सीमा में भी छूट हमारे नौजवानों को दी जाए।'
उम्मीद से ज्यादा चालक और शातिर निकला साहिल, जानता है कानूनी...
लोगों को पांच सौ का नोट दिखा धरा देते थे कागज की गड्डी, 3 ठग गिरफ्तार
मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को सड़क से लेकर घरों तक पहुंचाएगी...
भारतीय पहलवानों के साथ हुआ बर्ताव बहुत परेशान करने वाला:...
भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- अगर मेरे ऊपर लगा एक भी आरोप साबित हुआ तो...
प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद उचित...
अडाणी ग्रुप 3 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर
मोदी सरकार के नौ साल में मुसीबतों से घिरे लोग : शिवसेना (उद्धव)
प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी
भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में...