नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘किसान कल्याण रैली’ को कृषकों का ‘मजाक’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जनसभा करके झूठे वादे करने का नहीं, बल्कि यह बताने का समय है कि सरकार हाल में घोषित समर्थन मूल्य का फायदा किसानों को कब और कैसे दिलाएगी।
इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में माकन का बड़ा आरोप, AAP ने दी सफाई
यादव ने लखनऊ में कहा कि शाहजहांपुर में हुई प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली दरअसल किसानों का ही उपहास है। मोदी लाख छिपायें, मगर सच तो यह है कि किसान को अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। खाद, ट्रैक्टर, कीटनाशक दवाइयों पर जीएसटी को मार पड़ रही है। कर्जमाफी में भी घोटाला हुआ है। कर्ज से परेशान लगभग 40 हजार किसान भाजपा राज में आत्महत्या कर चुके हैं।
AAP की पंजाब इकाई में पड़ी दरार, बलबीर पर खैरा ने लगाया बड़ा आरोप
उन्होंने कहा कि आज जरुरत किसान कल्याण रैली करके झूठे वादे करने की नहीं है, बल्कि ये बताने की है कि केंद्र ने जो न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है, उसे भाजपा सरकार कब, कैसे और किसके जरिए देगी। पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कब और कैसे पूरा होगा, यह आज तक प्रधानमंत्री ने नहीं बताया है।
अरुण जेटली को भी रास नहीं आया राहुल गांधी का संसद में बर्ताव
किसानों को आशा थी कि उनकी समस्याओं का हल होगा, लेकिन आश्वासन पर आश्वासन और भाषण दर भाषण सुनकर उनकी सहनशक्ति जवाब दे चुकी है। उन्हें बस अब 2019 के लोकसभा चुनावों का इंतजार है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने किसान और गांव-खेती को अपनी प्राथमिकता में कभी नहीं रखा।
पुडुचेरी: किरण बेदी ने दी विधेयक को सशर्त मंजूरी, CM नारायणसामी थे खफा
उन्होंने कहा कि किसान भाजपा के लिए सिर्फ वोट बैंक है। गांवों के विकास में उसकी रुचि नही हैं। किसान और गांव की बजाए भाजपा की खसा रुचि कॉरपोरेट घरानों में है, इसीलिए भाजपा सरकार के केंद्र के 5 बजट और उत्तर प्रदेश के 2 बजट में खेती के लिए विशेष सुविधाएं नहीं दी गईं।
चंदन मित्रा व कांग्रेस के 4 विधायक TMC में शामिल, ममता के हौसले बुलंद
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...