नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी ने सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा है कि देश की सुरक्षा एक स्थायी विषय है तो सैन्यकर्मी अस्थायी कैसे हो सकते हैं?
देश की सुरक्षा एक स्थायी विषय है तो सैन्यकर्मी अस्थायी कैसे हो सकते हैं। अग्निवीर एक घातक योजना है। इसको जितनी जल्दी वापस लिया जाएगा, उतनी जल्दी ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2023
देश की सुरक्षा एक स्थायी विषय है तो सैन्यकर्मी अस्थायी कैसे हो सकते हैं। अग्निवीर एक घातक योजना है। इसको जितनी जल्दी वापस लिया जाएगा, उतनी जल्दी ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
अखिलेश यादव अपने ट्वीट में लिखते हैं, 'देश की सुरक्षा एक स्थायी विषय है तो सैन्यकर्मी अस्थायी कैसे हो सकते हैं। अग्निवीर एक घातक योजना है। इसको जितनी जल्दी वापस लिया जाएगा, उतनी जल्दी ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।'
बता दें कि कांग्रेस ने भी सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ' को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया है और उनके मन में कई आशंकाएं पैदा की हैं। सरकार पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का यह हमला उन मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना में ‘अग्निवीर' के रूप में शामिल होने वाले युवा बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ रहे हैं।
भाजपा टमाटर को ‘Z PLUS’ सुरक्षा दे. pic.twitter.com/D1Bw7S7oYG— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2023
भाजपा टमाटर को ‘Z PLUS’ सुरक्षा दे. pic.twitter.com/D1Bw7S7oYG
रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘पहले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना युवाओं का सपना होता था। युवाओं के देश सेवा के संकल्प की इज्जत करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है। इसने युवाओं के देश सेवा के सपनों को तोड़ दिया है और तरह-तरह की आशंकाएं पैदा की हैं। नतीजा सामने है।''
‘अग्निपथ' योजना के तहत युवाओं को चार साल की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किए जाने का प्रावधान है। इस योजना में 25 प्रतिशत ‘अग्निवीरों' को आगे भी सेवा में बरकरार रखने की व्यवस्था की गई है।
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो, तुरंत चुनाव...
पुष्पा भारती को ‘यादें, यादें और यादें' संस्मरण के लिए व्यास सम्मान...
धीरज साहू के ठिकानों पर रेड जारी, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने को ASI को एक सप्ताह का और...
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
महबूबा ने अनुच्छेद 370 पर न्यायालय के फैसले को मौत की सजा बताया, उमर...
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के लिए भारतीय पुरातत्व...
‘अमृत काल' में देश लंबी छलांग लगाने को तैयार: PM मोदी
अनुच्छेद 370 मामला: PM मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक...
राज्य का दर्जा से चुनाव कराने तक... पढ़ें आर्टिकल 370 पर SC की 10 अहम...