Monday, May 29, 2023
-->
akhilesh-yadav-said-bjp-made-elections-unreliable-sp-will-campaign-rkdsnt

अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्वसनीय, सपा छेड़ेगी अभियान

  • Updated on 11/10/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि‘‘भाजपा चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र करती रहती है लेकिन सपा अब लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी।‘‘ सपा प्रमुख मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

झारखंड उपचुनाव परिणाम : BJP को हराकर कांग्रेस ने बेरमो, JMM ने दुमका सीटें जीतीं

सपा मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि‘‘चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारर्दिशता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।‘‘     

CBI को जांच करने के लिए अब पंजाब सरकार से भी लेगी होगी इजाजत

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए उप चुनाव में अखिलेश ने पहले अपनी जीत का दावा किया था लेकिन मतगणना की रुझानों में सपा पिछड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि‘‘उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। भाजपा राज में अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने से वे बेखौफ है। निर्दोष लोगों, गरीबों, किसानों, नौजवानों की परेशानियां बढ़ी हैं। भाजपा अपनी अंहकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है।‘‘ 

बिहार में वाम दलों का बेहतर प्रदर्शन, 18 सीटों पर आगे, कन्हैया की रैलियों का दिखा असर

यादव ने कहा कि ‘‘किसान पर उसके गन्ने का बकाया भुगतान न होने और दूसरे बढ़ती महँगाई के कारण दोहरी मार पड़ रही है। उसकी आय दोगुनी करने की तो अब भाजपा चर्चा भी नहीं करती है।‘‘ यादव ने आरोप लगाया कि ‘‘मुख्यमंत्री की ठोको नीति के तहत पुलिस निर्दोष नागरिकों को ठोक रही है। 

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना चल सकती है देर रात तक : चुनाव आयोग

मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को कई बार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों पर नोटिसें जारी की हैं। इस सरकार ने महँगाई बढ़ाई है। सब्जियों, दाल, तेल के दामों में भारी वृद्धि की है तो किसान के उपयोग में आने वाली बिजली और डीजल भी मंहगा कर दिया गया है। नौजवानों को न नौकरी मिल रही है और न हीं कोई उद्योग प्रदेश में लग रहा है।‘‘ 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.