नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि‘‘भारतीय जनता पार्टी झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है।‘‘ यहां समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में शुक्रवार को नव वर्ष की शुभकामना और बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है। मंहगाई बढ़ गई है और सरकार किसानों को बहका रही है।‘‘
कृषि कानूनों पर योगेंद्र यादव बोले- अभी तो पूंछ निकली है, हाथी निकलना अभी बाकी है
सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, ‘’किसानों को बाजार के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है, लेकिन भाजपा सरकार कॉरपोरेट की पक्षधर है, इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उन्हें बर्बाद करने का षडयंत्र रचा है, जिसके विरोध में किसान आक्रोशित हैं।‘‘
CDSO कमेटी ने कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल को दी मंजूरी
उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है और यह भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरूद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं।‘’
केजरीवाल सरकार ने नए साल के मौके पर पानी बिल माफी योजना की मियाद बढ़ाई
विज्ञप्ति के अनुसार सपा संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने नववर्ष 2021 के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है और सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।
पूर्व नौकरशाहों ने यूपी को बताया ‘‘घृणा की राजनीति का केंद्र’’, गिनाए सिलसिलेवार मुद्दे
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कायस तेज, भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी...
माकपा ने सिलक्यारा सुरंग हादसे का मुद्दा संसद में उठाया, कंपनी पर...
मिजोरम चुनाव रिजल्ट : MNF के 11 में से 9 मंत्री ZPM उम्मीदवारों से...
भारत में 2022 में ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध' की 4.45 लाख FIR दर्ज की...
विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर ‘इंडिया' गठबंधन पर नहीं होगा :...
विधानसभा नतीजे लोकसभा चुनाव के लिए जनता के मूड का आइना नहीं हैं: AAP
विधानसभा चुनाव रिजल्ट दिखाते हैं हिंदी पट्टी में कायम है ‘मोदी का...
चुनावी नतीजों से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाए नए रिकॉर्ड
राजस्थान चुनाव रिजल्ट : विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटी
राजस्थान विस चुनाव रिजल्ट : कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले...