नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने समारोह का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां बतायी वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इस मौके पर लोगों को शुभकामना दी है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए सुख शांति संपन्नता और आत्मनिर्भरता की बात की है वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामना दी है।
ट्रैक्टर परेड में बाधा डालने की साजिश नाकाम, किसानों नेताओं ने पकड़ा एक युवक
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश दिवस की चर्चा किए बिना भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विनाश के रास्ते पर है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'आइए हम सब मिलकर एक ऐसा ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं!'
कांग्रेस कार्य समिति ने की अर्नब व्हाट्सएप चैट मामले की JPC जांच की मांग
यादव ने कहा, 'उप्र देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री व मानव संसाधन देनेवाला प्रदेश रहा है। अर्थव्यवस्था एवं कृषि के क्षेत्र में उप्र का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश विनाश के रास्ते पर है।'
मुंबई में पेट्रोल 92 रुपये के पार, डीजल भी रिकॉर्ड स्तर पर
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को ट्वीट किया, ' उत्तर प्रदेश दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश के लोगों की सुख-शांति, संपन्नता एवं आत्मनिर्भरता के लिए बसपा सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर सतत संघर्षरत है। सत्ता की शक्ति निश्चय ही इसमें और भी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है।'
वार्ता बेनतीजा, मोदी सरकार ने किसान आंदोलन की ‘पवित्रता’ पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को ट्वीट किया, 'अनेकों संस्कृतियों, विधाओं, भाषाओं को समेटे हुए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की आप सभी को हाॢदक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’
आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे पवार
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
आईजीआई के चौथे रनवे पर छाया रूस यूक्रेन युद्ध का साया
अडानी के FPO वापस लेने से देश की छवि पर असर नहीं: सीतारमण
अब ‘अग्निवीर' भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी...
VIDEO: अपनी दुल्हनिया को लेने निकले Sidharth Malhotra, ब्लश करते नजर...
स्पेन में सिख फुटबॉलर से बदसलूकी, रेफरी ने पटका उतारने को कहा
'पठान छोड़ एन एक्शन हीरो देखें', फैन के इस ट्वीट पर Ayushman ने...
World Cancer Day 2023: कैंसर को मात दे चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स,...
शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur करने जा रही हैं शादी, इस महीनें...
बाल विवाह के खिलाफ हिमंत सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2044 को गिरफ्तार किया
World Cancer Day: इन आदतों की वजह से हो सकता है कैंसर, आज ही छोड़ें