नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि योगी को भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास हो गया है और अब अपना फर्ज छोड़ वह दूसरे राज्यों में सक्रिय हो गये हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने पर अड़े किसानों को लिया गया हिरासत में
अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, च्च्भाजपा सरकार के कार्यकाल का अब एक वर्ष भी नहीं बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है, मुख्यमंत्री प्रदेश छोड़कर गगनचारी बन गए हैं। कभी हैदराबाद, कभी मुम्बई, कभी पश्चिम बंगाल, कुछ दिन पहले बिहार में थे। प्रदेश में सरकारी दायित्वों के निर्वहन से मुंह मोड़कर दूसरे राज्यों के दौरों की उनकी सक्रियता यह जताती है कि मुख्यमंत्री को भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास हो गया है।’’
एनजीटी ने पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाने का दिया निर्देश
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के साथ इस तरह की स्थिति शायद ही पहले हुई हो जिसमें जबानी जमा खर्च से कार्य-व्यापार चलाया गया हो। अखिलेश ने नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देने वालों का कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने के षडयंत्र को किसान अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का असंतोष आक्रोश बनकर फूट पड़ा है और भाजपा शासित राज्यों के किसान भी आंदोलित हैं।
किसानों के समर्थन में उतरे वाम दल, प्रदर्शनकारियों का देंगे साथ
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ओर से किसानों के आंदोलन को उलझाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही भाजपा अपने किए को सही ठहराने के लिये हठर्धिमता का सहारा भी ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज अब जागरूक और सजग है और उसे कोई भ्रमित नहीं कर सकता है।
गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के टिकटों की आय में करोड़ों रुपयों का गबन
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
राजस्थान: नहीं रहे कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत, CM गहलोत ने जताया...
Coronavirus Live: देश में 24 घंटे में कोरोना के 13,823 नए केस, 162 की...
PM मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी गुरु गोविंद सिंह की जयंती की...
विवादों के बाद Tandav के डायरेक्टर ने जारी किया अपना स्टेटमेंट,...
डोनाल्ड ट्रंप जाते-जाते भी चीन को दे गए झटका, उइगर मुस्लिम के नरसंहार...
Delhi Weather Updates: दिन में धूप तो शाम को छाएगा कोहरा और चलेगी...
भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म, भूटान को भेजी 1.5 लाख कोविड-19 टीकों की...
PMAY: पीएम मोदी आज UP के लाखों लोगों को 2,691 करोड़ रुपये की सहायता...
गणतंत्र दिवस समारोह में किसान आंदोलन का नहीं होगा असर! थ्री लेयर...
Corona World Live: दुनिया में अब तक 96,624,404 लोग हुए संक्रमित,...