Thursday, Jun 01, 2023
-->
alka lamba appeared before punjab police in case of false statements against kejriwal kmbsnt

पंजाब पुलिस के सामने पेश हुई अलका लांबा, कहा- मैं अपने बयान पर कायम हूं

  • Updated on 4/27/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे आरोपों से संबंधित केस में कांग्रेस नेता अलका लांबा पंजाब पुलिस के सामने आज बुधवार को पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। फरवरी 2022 के पंजाब चुनावों से पहले आप नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित रूप से झूठे बयान देने के लिए उन्हें दिए गए नोटिस दिया गया था। 

लांबा के साथ पंजाब के रूपनगर थाना में कांग्रेस के नेता और कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने पुलिस स्टेशन के अदंर जाने की जिद्द की लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर ही नारेबाजी भी की।

लांबा ने 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया। उनका कहना है कि पंजाब में सत्ता पाने के बाद आम आदमी पार्टी जो बदलाव की राजनीति करने आई थी वो अब बदले की राजनीति पर उतर आई है। 

संजय राउत का बड़ा आरोप: 'नवनीत राणा ने दाऊद के करीबी से लिया 80 लाख का लोन'

AAP कार्यकर्ता ने की शिकायत
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की शिकायत पर रोपड़ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था। जिसमें  AAP कार्यकर्ता ने कहा कि वो लोगों की समस्याओं को हल करने जा रहा था तो कुछ नकाबपोशों ने उसे रोका और आप को खआलिस्तानी समर्थक पार्टी कहा। यह सब कुमार विश्वास के एक इंटरव्यू के बाद हुआ, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बातें बोलीं थी। इन बातों का समर्थन पूर्व में आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी किया था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.