नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अगर आपकी रात में खर्राटे लेने की आदत है जो जाहिर बात है आपके घर वाले और आपके साथ सोने वाले इस आदत से परेशान होंगे। लेकिन इसको लेकर परेशान होने की जरुरत नही है क्योंकि खर्राटों से निपटने के लिए घर में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिससे खर्राटों से निजाद पाई जा सकती है। आएये जानते हैं कैसे घर बैठे आप कैसे खर्राटों की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं...
क्यों आते हैं खर्राटे:
रात में सोते समय गले के पीछे का हिस्सा संकरा हो जाता है जिससे सांस लेते समय ऑक्सीजन आसपास की टिशू से टकराती है जिससे वाइब्रेशन होता है जिससे काफी जोर से आवाजा आती है। इससे साथ सोने वाले को काईफ दिक्कत होती है।
किचन में ऐसी बहुत सी चीजें मौजूद है जिससे खर्राटों से निपटा जा सकता है।
पिपरमेंट का तेल
सोने से पहले पिपरमेंट का तेल पानी की कुछ बूंदों में मिलाकर गरारे करें। इसे कुछ दिन तक करते रहें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देगा।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इसे आधा चम्मच शहद के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर पिएं। इससे गले में होने वाली वाइब्रेशन कम होगी।
छोटी इलाइची
इलाइची का प्रयोग सर्दी लगने पर किया जाता है। इसे सांस की नली के खोलने का काम करता है। रात में सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं राहत मिलेगी। इसे सोने से आधा घंटे पहले आजमाएं, फायदा होगा।
हल्दी
रात में सोने से पहले रोजाना हल्दी का दूध पिएं। इससे खर्राटों से राहत मिलेगी।
लहसुन
वहीं लहसुन भी श्वास नली को खोलने का काम करता है। इसके लिए लहसुन की एक कली को सोने से पहले पानी से लें। ये सोते समय सांस लेने में होने वाली दिक्कतों को दूर करता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
करिश्मा-करीना से लेकर शमिता-शिल्पा तक, बॉलीवुड की ये Sister Jodis...
Apple Vision Pro के धांसू फीचर्स उड़ा देगा आपके होश, अब आंखों के...
शानदार फीचर्स के साथ Honda ने पेश की नई मिड साइज SUV Elevate, यहां...
ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान...
Swara bhasker Pregnant: मां बनेने वाली हैं स्वरा भास्कर, पति संग शेयर...
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...