Saturday, Dec 09, 2023
-->
Allotment of portfolios of ministers in Maharashtra, Home and Finance portfolios to Fadnavis

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त विभाग

  • Updated on 8/14/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी दो सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है। 

क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन  

  •  

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फडणवीस वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे। भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार को वन मंत्री बनाया गया है। वह पूर्व में भी यह पद संभाल चुके हैं। 

कांग्रेस बोली- देश को 'झूठ के गठरी' कल्चर से मुक्त कराना है 

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल नए उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे। इसके साथ ही वह संसदीय कार्य विभाग भी देखेंगे। शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं और अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत अर्जी पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा

comments

.
.
.
.
.