Thursday, Mar 30, 2023
-->
along-center-bjp-government-will-also-be-removed-from-power-in-up-shivpal-yadav

केन्द्र के साथ उप्र में भी सत्ता से हट जाएगी भाजपा सरकार: शिवपाल यादव

  • Updated on 1/19/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय के फौरन बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार सत्ता से हट जाएगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

कॉलेजियम ने सौरभ कृपाल की दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश दोहराई 

  •  

यादव ने जिले के सहतवार कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र की भाजपा सरकार (सत्ता से) हट जाएगी। जैसे ही केन्द्र में भाजपा की सत्ता खत्म होगी, उत्तर प्रदेश की सरकार भी 2027 के पहले (सत्ता से) हट जाएगी। उसके बाद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।'' यादव ने नौजवानों का भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर संघर्ष करने का आह्वान किया।

DCW की अध्यक्ष मालीवाल से बदसलूकी : केजरीवाल ने LG सक्सेना पर साधा निशाना

उन्होंने कहा ''अब चाहे जेल जाना पड़े, आंदोलन करना पड़े या धरना देना पड़े...बेईमान और झूठे लोगों को अब सत्ता से बाहर करना है।'' पूर्व मंत्री ने कहा, ''अभी हम थके या टूटे नहीं हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अब जनता का उत्पीड़न किया तो हम तलवार व ढाल बन कर जनता की मदद करेंगे। आज ऐलान करने आया हूं कि अब संघर्ष होगा। इसकी शुरुआत बलिया से ही होगी।''

कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत के मामले में सेंगर को दी अंतरिम जमानत

उन्होंने कहा, ''पिछले साल दिसंबर में मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार और उसके बड़बोले मंत्रियों को जवाब दे दिया है। हम ऐलान करते हैं कि भाजपा सरकार के मंत्रियों को अब सिखाएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।'' यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पांच-पांच किलोग्राम चावल देकर 'भिखारी' बना दिया है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने झूठ बोल कर भगवान राम के नाम पर देश व प्रदेश की जनता को केवल ठगने का कार्य किया है।

WFI प्रमुख बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ''भगवान राम के नाम पर झूठ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन भाजपा ने भगवान राम के नाम पर झूठ बोला। भाजपा सरकार ने नौ साल में किए गए किसी वायदे को पूरा नहीं किया। थाने से लेकर तहसील एवं सरकारी कार्यालय में बगैर रिश्वत के कोई कार्य नहीं हो रहा है।'' यादव ने कहा कि जनता सपा की पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को याद कर रही है। 

कई न्यायिक फैसलों में EVM की तारीफ की गई है : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.