Wednesday, Jun 07, 2023
-->
amarinder singh resigns from congress forms new party named punjab lok congress rkdsnt

अमरिन्दर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम की नई पार्टी बनाई

  • Updated on 11/2/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने नये राजनीतिक दल ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के गठन की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सात पन्नों का इस्तीफा भेजा है। सिंह ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू के साथ कटु सत्ता संघर्ष के बीच सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

राजस्थान उपचुनाव परिणाम, दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में, भाजपा से छीनी एक सीट

उपचुनाव परिणाम: TMC ने शांतिपुर विधानसभा सीट पर दर्ज की जीत, भाजपा को दी मात

कुछ दिनों पहले, सिंह ने कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से वार्ता की खबरों को ‘गलत’ बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेल-मिलाप का समय समाप्त हो चुका है और पार्टी को छोड़ने का उनका निर्णय अंतिम है। उन्होंने संकेत दिया था कि वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक दल बनाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : भाजपा को लगा करारा झटका, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.