नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने आपसे कहा था... वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वह उपयुक्त नहीं है।' उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह पंजाब को लेकर समझौता नहीं कर सकते। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे।
नए कृषि कानूनों ने किसान का अदालत जाने का मौलिक अधिकार छीना : दिग्विजय सिंह
दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिलेंगे अमरिंदर पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कुछ दिन बाद अमरिंदर सिंह भविष्य की अपनी रणनीति को लेकर लग रही अटकलों के बीच मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। सिंह द्वारा 18 सितंबर को इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी का यह पहला दौरा होगा। मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया कि सिंह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं से मिल सकते हैं, जिसके बाद अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने उनकी यात्रा को लेकर स्पष्टीकरण दिया। ठुकराल ने मंगलवार को कहा कि सिंह निजी दौरे पर जाएंगे।
अस्थाना की नियुक्ति मामले में केंद्र ने कोर्ट में कहा - PIL दाखिल करना एक उद्योग बन गया है
ठुकराल ने ट्वीट किया, ‘‘कैप्टन अमरिंदर के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वह निजी दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नए मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला का आवास छोड़ेंगे। अनावश्यक अटकलों की कोई वजह नहीं है।’’ पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह ‘अपमानित’ महसूस कर रहे हैं। बाद में सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी ‘अनुभवहीन’ बताया था।
भारत बंद से उत्साहित संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- लोगों ने दिया भरपूर साथ
सिद्धू पर भी निशाना साधते हुए सिंह ने उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी’ और ‘खतरनाक’ बताया और कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। सिंह ने संकेत दिया था कि वह अपने राजनीतिक विकल्पों को खुला रख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि अपने भविष्य के कदमों पर निर्णय लेने से पहले वह अपने दोस्तों से बात करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने यति नरसिंहानंद, सूरज पाल अमू के खिलाफ मामलों से झाड़ा पल्ला!
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
अडाणी समूह प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित करने को लेकर सुप्रीम...
अडाणी कांड को लेकर अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
केंद्रीय विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों, गैर-शिक्षकों...
वर्ष 2017 में भाजपा से गठबंधन पर हमें नुकसान हुआ: नीतीश कुमार
जाति व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने RSS चीफ भागवत से पूछा सवाल
सुरेश चव्हाणके के समर्थन में यति नरसिंहानंद को पुलिस ने लिया हिरासत...
5 राज्यों ने केंद्र को पुरानी पेंशन योजना फिर शुरू करने की दी जानकारी
त्रिपुरा चुनाव में BJP गठबंधन इकाई अंक भी पार नहीं कर सकेगा : माकपा
हिंडनबर्ग रिपोर्ट की मार अडाणी समूह की कंपनियों पर अभी भी जारी,...
भाजपा ‘गुंडागर्दी' में यकीन रखती है; महापौर का चुनाव नहीं होने दे...