नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों में से पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
TMC ने UAPA विधेयक को संविधान विरोधी करार दिया, BJD ने की तारीफ
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति की आज सुबह मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें 26 तीर्थयात्री, दो सेवादार और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर : अलगाववादियों के बाद कुछ कारोबारी भी NIA के निशाने पर
जम्मू से 2,700 से अधिक तीर्थयात्री रवाना दक्षिण कश्मीर हिमालय में सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से 2,723 तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था बुधवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों में 626 महिलाएं, पांच बच्चे और 141 साधु-संत शामिल हैं। ये तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 100 वाहनों के काफिले से घाटी के लिए रवाना हुए।
कर्नाटक प्रकरण : कांग्रेस बोली, खरीद-फरोख्त के खिलाफ होगा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
अधिकारियों ने बताया कि दिन में उनके अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल स्थित आधार शिविरों में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक 36-किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14-किमी के छोटे बालटाल मार्ग से यह यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी।
टूर ट्रेवल पैकेज देने वाली Journeys By Jukaso से ग्राहक परेशान, टोल फ्री नंबर भी हुआ बंद
यह यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और अब तक 2,96,302 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा में अमरनाथ के दर्शन किए हैं। यह यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।
वित्तीय धोखाधड़ी : प्योर ग्रोथ के मालिक आकाश जिंदल की कोर्ट पेशी, फरार है रस्तोगी परिवार
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
रविशंकर प्रसाद ने रेप मामले में त्वरित जांच के लिए लिखा पत्र, मालीवाल...
नागरिकता बिलः शिलांग में लगा कर्फ्यू, 48 घंटे तक बंद रहेंगे इंटरनेट...
अर्थव्यवस्था के मामले में मोदी सरकार को फिर लगा झटका, लगातार तीसरे...
नागरिकता बिलः असम में प्रदर्शनकारी पर चलाई पुलिस ने गोली, 2 की मौत
नागरिकता बिलः असम के सीएम ने जनता से की अपील- बहकावें में न आएं,...
निर्भया मामला: Supreme court दोषी अक्षय की पुर्निवचार याचिका की...
महाराष्ट्रः उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ बंटवारा, एनसीपी संभालेगा...
एक क्लिक में पढ़ें, Bollywood से जुड़ी Top खबरें
चंद्रशेखर ने दिये संकेत, भीम आर्मी के नाम से बनाएंगे नई राजनीतिक...