Monday, Mar 27, 2023
-->
amarnath-yatra-will-be-symbolic-due-to-corona-lt-governor-gave-information

कोरोना के कारण सांकेतिक रहेगा अमरनाथ यात्रा, उपराज्यपाल ने दी जानकारी

  • Updated on 6/21/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस के कारण जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इस बार सांकेतिक रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी तैयारियां करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु गुफा मंदिर में होने वाली सुबह और शाम की आरती में डिजिटल तरीके से शामिल हो सकें

सिन्हा ने कहा कि इससे वे शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे और यात्रा से और संक्रमण की चपेट में आने से भी बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह होंगे।  अधिकारियों ने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद धार्मिक कार्यक्रम को सांकेतिक रखने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि छड़ी मुबारक 22 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी सके साथ ही रक्षाबंधन के दिन अमरनाथ यात्रा का समापन होगा. उन्होंने कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कोरोना के कारण केंद्र शासित प्रदेश और देश में कोरोना क... के कारण बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया है

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.