Wednesday, Mar 29, 2023
-->
amartya-sen-s-advice-is-order-for-me-mamata-banerjee

अमर्त्य सेन की सलाह मेरे लिए ‘आदेश' है: ममता बनर्जी 

  • Updated on 1/16/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन की “सलाह” उनके लिए “आदेश” है। सेन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी में देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। बनर्जी ने रविवार को यहां एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि अर्थशास्त्री "विश्व प्रसिद्ध बुद्धिजीवी" हैं और उनका "ज्ञान हमें रास्ता दिखाता है"।

जोशीमठ संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

मुख्यमंत्री ने कहा, “ उनकी सलाह मेरे लिए एक आदेश है। देश की वर्तमान स्थिति के बारे में उनके ज्ञान और मूल्यांकन को सभी को गंभीरता से लेना चाहिए।” सेन (90) ने यहां ‘पीटीआई-भाषा' को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा था,‘‘ऐसा नहीं है कि उनमें (बनर्जी में) ऐसा (प्रधानमंत्री बनने की) करने की क्षमता नहीं है। उनमें साफ तौर पर क्षमता है।

न्यायपालिका को ‘धमका' रही है सरकार, ताकि ‘उसपर कब्जा कर सके' : कांग्रेस

दूसरी तरफ, अभी तक यह स्थापित नहीं हुआ है कि ममता एकीकृत तरीके से भाजपा के खिलाफ जनता की निराशा की ताकतों को खींच सकती हैं।'' उन्होंने यह भी कहा था कि यह सोचना ‘‘भूल होगी'' कि 2024 का लोकसभा चुनाव एकतरफा तरीके से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में होगा और द्रमुक, टीएमसी तथा समाजवादी पार्टी की अहमियत को रेखांकित किया था।

उपराज्यपाल सक्सेना लिखित में बताएं कि फिनलैंड ट्रेनिंग कार्यक्रम को अस्वीकार नहीं किया है: केजरीवाल

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.