Monday, Sep 25, 2023
-->
amit-shah-bjp-president-thanked-the-karnataka-people-attacks-congress

अमित शाह ने पूछा- राहुल गांधी बताएं अब तक होटलों में क्यों कैद हैं कांग्रेसी विधायक?

  • Updated on 5/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया और चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर किया। शाह ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर भी जमकर भड़ास निकाली। 

कांग्रेस-जेडीएस किस लिए माना रहे जश्न

इस दौरान शाह ने पूछा कि कांग्रेस-जेडीएस अब किस लिए जश्न मना रहे हैं। कर्नाटक की जनता ने तो इन दोनों के खिलाफ ही मत किया है। कर्नाटक में कांग्रेस तो 122 से 78 पर पर सिमट गई है, फिर भी बेशर्मी से जश्न मना रहे हैं।

कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन है अपवित्र

जनादेश के खिलाफ जाकर कांग्रेस-जेडीएस ने गठबंधन किया है। यह अपवित्र गठजोड़ है। शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बोला, लेकिन अब गठजोड़ कर लिया। यह जनादेश का अपमान है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मैजिक फिगर से सिर्फ सात सीटों से दूर रह गई। 

मुरली मनोहर बोले- मोदी ने कॉपी में जब कुछ लिखा नहीं तो नंबर कैसे?

हार में भी जीत खोज रही है कांग्रेस

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अब हार में भी जीत खोज रही है। यह वही कांग्रेस है, जिसने कर्नाटक में हिंदू धर्म को बांटने का काम किया। कांग्रेस ने जेडीएस को जनता दल संघ कहा था। जनादेश के खिलाफ जाकर जेडीएस ने कांग्रेस का दामन थामा। हम 9 लोकसभा सीटें हारे, लेकिन 14 राज्य कांग्रेस से छीने हैं। ऐसे में कौन जीता है। 

कांग्रेस विधायक कैद नहीं होते तो...

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल का फैसला सही था। अगर कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को नहीं छिपाया होता तो उनका मन बदलता और वह भाजपा को समर्थन करते। कांग्रेस विधायक अपना विजय जुलूस निकालते तो जनता उनका मन बदलने को मजबूर कर देती। 

राहुल बताएं विधायकों को कैद क्यों किया?

शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस नेता आराम कर रहे थे, तब हमने दावा किया था।  इस दौरान कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में आराम करवा रही थी। मीडिया को अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल करना चाहिए कि उन्होंने अपने विधायकों को कैद क्यों किया?

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में बोला झूठ

शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने झूठा दावा किया कि येदियुरप्पा जी ने बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल से 7 दिनों का समय मांगा। अगर ऐसा होता तो उन्हें उनसे पत्र की मांग करनी चाहिए थी। कांग्रेस के वकील ने कोर्ट में झूठ बोला।' 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.