नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बड़ी जीत हासिल कर के भी कर्नाटक से हाथ धोना पड़ा। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने में अमित शाह भले ही विफल रहे हों लेकिन अब वह कर्नाटक को भुला कर अपने नए मिशन में लग गऐ हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नया टारगेट अब पुड्डुचेरी है। उन्होंने पुड्डुचेरी से कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए अपनी जुगत लगानी शुरू कर दी है। पुड्डुचेरी में वी. नारायणसामी सरकार के पास बहुत अल्प बहुमत है जिसपे अब भाजपा अध्यक्ष की नजर है।
शरद यादव ने दी पीएम मोदी को ब्लैक मनी वापस लाने की चुनौती
दरअसल, वी. नारायणसामी सरकार के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 15 सदस्य हैं। उनकों द्रमुक के 2 विधायकों का समर्थन भी हासिल है। पुड्डुचेरी विधानसभा में भाजपा और इसके प्रमुख सहयोगियों के 16 सदस्य हैं। इसी के मद्देनजर अमित शाह अब पुड्डुचेरी में भाजपा सरकार का गठन करने के गणित में लग गऐ हैं।
अमित शाह जुलाई के शुरू में पुड्डुचेरी का दौरा करने वाले हैं और इस बात पर मुहर लगाने के लिए जमीनी काम शुरू भी कर दिया है। अगर अमित शाह पुड्डुचेरी की सरकार गिराने में कामयाब हो जाते हैं तो कांग्रेस पंजाब और कर्नाटक तक सिमट कर रह जाएगी।
कर्नाटक विधानसभाध्यक्ष का चुनाव कल, भाजपा ने भी उतारा अपना उम्मीदवार
अमित शाह ने प्रमुख विपक्षी दल ए.आई.एन.आर.सी. के प्रधान और पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के साथ कांग्रेस सरकार को गिराने को लेकर बैठक कर चुके हैं। अमित शाह और एन. रंगास्वामी इस बात पर लगातार चर्चा और रणनीति बना रहे हैं कि पुड्डुचेरी में गैर-कांग्रेस सरकार बनाई जाए।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था