Tuesday, Mar 21, 2023
-->
amit shah visit to karnataka in flood areas

कर्नाटक के दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, हवाई सर्वेक्षण कर जानेंगे बाढ़ के हालात

  • Updated on 8/11/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  इस वक्त देश के कई राज्यों में बारिश ने अपना तांडव मचा रखा है। केरल से लेकर महाराष्ट्र तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश के कारण पूरा जीवन अस्त वस्त हो गया है। ऐसे में गृहमंत्री अमितशाह कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां पर वह बेलगावू पहुंच पर वहां से हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

केरल में 42 लोगों की गई जान

केरल में बाढ़ के दौरान मृत लोगों की संख्या 42 हो गई है, वहीं करीब एक लाख लोगों को राज्य के बाहर 800 से अधिक राहत शिविरों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन 42 लोगों में से 11 वायनाड के हैं। बाढ़ पर समीक्षा बैठक के बाद विजयन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आठ प्रभावित जिलों में भूस्खलन की 80 घटनाओं की सूचना मिली है, जिससे सर्वाधिक क्षति पहुंची है। इनमें वायनाड जिले का मेप्पादी, मल्लपुरम जिले का कवलपारा शामिल हैं।

   महाराष्ट्र में 4 लाख लोगों को भेजा गया सुरक्षित जगहों पर 

महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक कुल 4 लाख 24 हजार 333 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों कोल्हापुर और सांगली में लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का काम अब तक जारी है। राहत और बचाव के काम में NDRF, SDRF, स्थानीय प्रशासन, नेवी, आर्मी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र का आपदा नियंत्रण कक्ष सभी लगातार काम में जुटे हुए हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.