नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज अपने दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक (Karnataka) पहुंच गए हैं। वह आज शिवमोग्गा (Shivamogga) और बेंगलुरु (Bengaluru) में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। शाह कर्नाटक के शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स सेंटर की आधारशिला और रखेंगे इसके साथ ही बेंगलुरू में इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का उद्घाटन करेंगे।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कोरोना वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- किसी मंत्री ने क्यों नहीं लगवाया टीक
Karnataka: Union Home Minister Amit Shah arrives in Bengaluru. He is scheduled to lay the foundation stone and inaugurate several projects in Shivamogga and Bengaluru later today. pic.twitter.com/bpEJJWzAAD — ANI (@ANI) January 16, 2021
Karnataka: Union Home Minister Amit Shah arrives in Bengaluru. He is scheduled to lay the foundation stone and inaugurate several projects in Shivamogga and Bengaluru later today. pic.twitter.com/bpEJJWzAAD
नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के शिमोगा जिले में द्रुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा के भी शाह के साथ रहने की संभावना है। वह शिमोगा जिले की शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बल की 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ भूमि आवंटित की है।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, लगाया धोखाधड़ी का आरोप
शांति बहाल करना इस बल का मुख्य काम द्रुत कार्य बल एक विशेष बल है जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था। दंगों या दंगों जैसी उत्पन्न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच विश्वास पैदा करना और शांति बहाल करना इस बल का मुख्य काम है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘परिसर के तैयार हो जाने के बाद इसमें एक अस्पताल, एक केंद्रीय विद्यालय, बल के जवानों के लिए आवास, प्रशासनिक इमारत, परिवार कल्याण केंद्र, स्टेडियम और स्वीमिंग पुल सहित खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाअभियान किया शुरू
270 जवानों के लिए यह परिसर होगा नवगठित 97वीं बटालियन के कुल 1270 जवानों के लिए यह परिसर होगा। इनमें 106 महिलाएं भी हैं।’’ इस बटालियन का क्षेत्राधिकार कर्नाटक के कुछ जिलों के अलावा तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी रहेगा जहां आवश्यकता के हिसाब से केंद्र सरकार उन्हें तैनात कर सकती है।
कृषि कानूनों को लेकर हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- घड़ियाली आंसू न बहाएं
नए सात मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं येदियुरप्पा इससे साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य का दौरा करने के बाद वह मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए सात मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने विभागों के पुन: आवंटन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, 'अमित शाह के दौरे के बाद विभाग आवंटित करने की योजना है। अगर संभव हुआ तो हम इसे पहले करेंगे।'
औपचारिकता भर रही किसान और सरकार के बीच वार्ता, नतीजा सिफर
दो दिवसीय दौर पर हैं शाह विभागों के पुन: आवंटन के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, अमित शाह कल आ रहे हैं, उनके साथ मैं भद्रावती जाऊंगा और वहां से हम वापस बेंगलुरु आएंगे और फिर उसके अगले दिन हम बेलगावी जाएंगे।' शाह 16 और 17 जनवरी को कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह शिमोगा, बेलगावी, बागलकोट और बेंगुलरु में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने 17 महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल में बुधवार को विस्तार करते हुए सात नए मंत्रियों को शामिल किया जबकि आबकारी मंत्री एच. नागेश को कैबिनेट से बाहर किया गया। विस्तार के दौरान मंत्री बनने की इच्छा रखने वाले कुछ विधायकों को पद नहीं मिलने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान थोड़ी देर में
प. बंगाल में मुस्लिम बनेंगे किंगमेकर! ISF के ऐलान से वाम को राहत, TMC...
युद्धविराम संधि: डोभाल और पाक सेना प्रमुख की वार्ता, जानें शांति...
Red Fort Violence: दीप सिद्धू की निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका पर...
PM मोदी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का आगाज, कहा- J&K को बनायेंगे...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
सूरत रोडशो में केजरीवाल का बीजेपी पर वार- AAP के पार्षदों को तोड़ने...
'सत्ता' और 'सोशल मीडिया' में बढ़ा टकराव, संविधान का दायरा लांघ...
केरल: ट्रेन से जिलेटिन की 100 छड़ें और 350 डेटोनेटर ले जा रही थी...
Tandav पर कोर्ट का सख्त रुख, खारिज हुई अमेजन प्राइम इंडिया हेड की...