नई दिल्ली/नवोदय टाइम्स/ब्यूरो। कांग्रेस कार्यसमिति, महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति के बाद संगठन में निचले स्तर पर भी बदलाव जारी है। पार्टी संगठन ने वीरवार को दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी की जगह अमृता धवन (Amrita Dhawan) की नियुक्ति कर दी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।
मोदी सरकार के आलोचकों को दिल्ली पुलिस फंसाने की कोशिश कर रही है : भाकपा
कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमृता धवन को अब दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शर्मिष्ठा मुखर्जी की जगह लेंगी। शर्मिष्ठा को केंद्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अमृता की नियुक्ति के साथ ही दिल्ली में कांग्रेस पूरी तरह युवाओं के हाथ में आ गई।
दिल्ली दंगे: कोर्ट ने UAPA मामले में उमर खालिद को न्यायिक हिरासत में भेजा
इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी बनाए गए, जो युवा चेहरा हैं और अब अमृता भी युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। पार्टी ने रणनीतिक तौर पर इनकी नियुक्तियां की है। माना जा रहा है कि दोनों युवा चेहरा पार्टी की ओर युवाओं को आकर्षित करने में मददगार साबित होंगे। कहा जा रहा है कि चौधरी की तरह अमृता धवन भी राहुल गांधी टीम से जुड़ी हुई हैं।
शरद पवार को CBDT के नोटिस पर चुनाव आयोग ने दी सफाई
उधर, उत्तर प्रदेश में भी चल रहे संगठनात्मक बदलाव के तहत वीरवार को कई नियुक्तियां की गईं। इनमें से एटा जिला अध्यक्ष के पद पर गंगा सहाय राजपूत, कासगंज जिला अध्यक्ष पद पर अदनान, फर्रूखाबाद जिला अध्यक्ष पद पर पूर्ण प्रकाश शुक्ल, इलाहाबाद (जमुना पार) अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार तिवारी, शाहजहांपुर शहर अध्यक्ष पद पर तक्जीम हसन खान, सुल्तानपुर शहर अध्यक्ष पद पर नौशाद हुसैन, बरेली शहर अध्यक्ष पद पर अजय शुक्ल, बहराईच शहर अध्यक्ष पद पर आदर्श अग्रवाल और रायबरेली शहर अध्यक्ष पद पर धीरज श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से सहमति जताने के बाद केंद्रीय स्तर से इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई।
टाइम पत्रिका में छाए आयुष्मान खुराना ने अपने जज्बात किए जाहिर
बीते दिनों पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में ऊपर से नीचे तक संगठनात्मक बदलाव की जरूरत पर बल दिया था। माना जा रहा है कि बदलाव का यह दौर उसी पत्र का नतीजा है। इस पत्र के चलते पार्टी में काफी बवाल भी मचा था। इसके बाद पिछले दिनों केंद्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया गया।
दीपिका, श्रद्धा और सारा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ड्रग्स मामले में NCB ने भेजा समन
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
चीन के इस दुर्लभ जीव का मांस है 1 लाख रु. किलो, बढ़ती डिमांड के कारण विलुप्त होने को है ये जीव
Coronavirus की दवा हो सकती है अश्वगंधा, IIT दिल्ली ने किया शोध
दुनिया के इस देश में खाया जाता है चमगादड़ का मांस, कोरोना के बाद भी यहां नहीं रुकी बिक्री
चिलचिलाती गर्मी में, दिव्यांग बेटी को बोरे में रखकर साइकिल से घर जाने को मजदूर हुआ बेबस
कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दी अपनी सफाई, दुनिया को बताए ये 6 फैक्ट
सुशांत मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, रिया के नाम का भी जिक्र
ओडिशा : कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में पटरी से उतरी, 50 की मौत, 350...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...
विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह कानून का इस्तेमास करना चाहती है...
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर...
22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री...
राजद्रोह के मामलों में सजा बढ़ाकर सात वर्ष की जाए : विधि आयोग की...
सिसोदिया को शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली
पदक विजेता बेटियां न्याय मांग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं:...
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...