Saturday, Jun 03, 2023
-->
amrita rao forgoes rent her tenant 4 months rent anjsnt

Lockdown में मदद के लिए आगे आई अमृता राव, किराएदारों का माफ किया 4 महीने का Rent

  • Updated on 6/24/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश पिछले 4 महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस दौरान देश कई लोगों के काम बंद पड़ गए हैं जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने लॉकडाउन के दौरान एक नेक काम किया है। उन्होंने अपने सभी किरायदारों का पिछले 4 महीने का किराया माफ कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Gotta love Sundays! #FeelingGood

अप्रैल 6, 2019 को 11:45अपराह्न PDT बजे को AMRITA RAO (@amrita_rao_insta) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मुंबई में कई जगह हैं उनके मकान
अमृता राव ने मुंबई में कई जगह पर पॉपर्टी ले रखी है। जिसमें से कई में किराएदार भी रहते थे जो काम नहीं मिलने के कारण अपने परिवार के पास गांव चले गए है। ऐसे में जब उनकी मां ने उन्हें बताया कि वो लोग जुलाई से पहले नहीं आ सकते हैं तब अमृता ने ये फैसला लिया कि मार्च से जुलाई तक किसी से भी किराया नहीं लेंगी।

फिल्म 'चिंटू का बर्थडे' को मिला एक खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट, अनूठी है कहानी!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Anniversary My Soulmate 💫 My Lifeline @rjanmol27 ❤️ 4 years of Marital BLISS 🙏

मई 14, 2020 को 9:54अपराह्न PDT बजे को AMRITA RAO (@amrita_rao_insta) द्वारा साझा की गई पोस्ट


वहीं उन्होंने अपने दूसरे किरायदारों के से भी ये  अपील की है कि जो लोग काम कर रहे हैं जिनकी नौकरी नहीं गई है उन्हें किराया दे देना चाहिए। उन लोगों को लॉकडाउन के बहाने का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मुंबई में संक्रमितों की संख्या 68 हजार पार
मुंबई ने कोरोना संक्रमण के मामलों में चीन के वुहान को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 68,410 पहुंच गई है। यहां पर अब तक 3,844 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 34,576 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 29,982 है। 

कोरोना महामारी ने बस, टैक्सी सेक्टर की Jobs को लगाई करारी चपत

देश में कोरोना का कहर
देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भारत में कोरोना से 4,56,115 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 14,483 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 2,58,574 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,83,003 है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.