Tuesday, Mar 21, 2023
-->
announcement of padma awards - neeraj chopra, padma shri to singer sonu nigam rkdsnt

पद्म पुरस्कारों का ऐलान- नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम को पद्मश्री

  • Updated on 1/25/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। दिवंगत पंजाबी गायक गुरमीत सिंह बावा, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव मर्हिष को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

मुफ्त सेवाओं के खिलाफ अश्विनी उपाध्याय की PIL पर कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला, भारत बायोटेक के कृष्णा इल्ला और सुचित्रा इल्ला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सम्मानित किए जाएंगे।

भाजपा ने की पंजाब में रेड अलर्ट के साथ केन्द्रीय बल तैनात करने की मांग

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, अभिनेता विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, देश के पहले मुख्य रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 

सोनकर को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा 
भारत के स्वतंत्र शोधकर्ता वैज्ञानिक, डा. अजय कुमार सोनकर को ‘पद्मश्री’ सम्मान के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाने वाले राष्ट्रीय नागरिक सम्मानों में से एक, ‘पद्मश्री’ के लिए डॉ. अजय कुमार सोनकर के नाम की घोषणा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक उपलब्धियों की वजह से की गई है। इन उपलब्धियों में अत्याधुनिक टिशू कल्चर के माध्यम से मोती बनाने की तकनीक शामिल है। उनके कार्यों के बारे में कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्र पत्रिकाओं में अध्ययन पत्र प्रकाशित हुए हैं। 

योगी के खिलाफ चंद्रशेखर के बाद डॉक्टर कफील खान चुनाव लड़ने की तैयारी में 

सोनकर ने अपनी कार्य भूमि अंडमान और निकोबार में काले मोती बनाकर विश्व के वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया था। इलाहाबाद में जन्मे डा. सोनकर ने समुद्र से दो हजार मील दूर समुद्री सीप में टिशू कल्चर तकनीक से मोती बनाने की तकनीक विकसित की है। गणतंत्र दिचस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों को विभिन्न नागरिक सम्मान के लिए चुना जाता है जिसमें इस वर्ष राष्ट्रपति के द्वारा चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री सम्मान प्राप्ति के लिए नामों की घोषणा हुई है। 

केजरीवाल का ऐलान- दफ्तरों में सिर्फ आंबेडकर, भगत सिंह की लगेंगी तस्वीरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.