Thursday, Sep 28, 2023
-->
anurag thakur bjp says aap means arvind anti punjab in assembly elections : rkdsnt

AAP का अर्थ है अरविंद एंटी पंजाब : अनुराग ठाकुर

  • Updated on 2/18/2022

टीम डिजिटल/हरिश्चंद्र।  पंजाब के विधानसभा चुनाव भाजपा और गठबंधन सहयोगी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रहे। 

कुमार विश्वास के बयान पर बरसे AAP के राघव चढ्डा, चुनाव आयोग भी सक्रिय

AAP पर कांग्रेस, BJP के हमले के बाद राघव ने संभाला मोर्चा, पंजाब की जनता को किया अलर्ट

अनुराग ठाकुर ने यहां प्रेस कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उस बयान के लिए घेरा जिसमें उन्होंने भइया शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में यूपी और बिहार के लोगों का अहम योगदान है। कांग्रेस शुरू से ही फूट डालो-राज करो पर विश्वास रखती है। ठाकुर ने कहा कि जब मंच से चन्नी यह विवादित बयान दे रहे थे तब साथ खड़ी प्रियंका गांधी तालियां बजा रही थी।


भैया टिप्पणी को लेकर चन्नी से खफा मोदी, AAP पर लगाया विभाजनकारी एजेंडा अपनाने का आरोप

 

केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आप का अर्थ है अरविंद एंटी पंजाब। ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन पंजाब सरकार ने मामला दर्ज क्यों नहीं किया। पंजाब सीमावर्ती राज्य है और इस तरह की बात सामने आने पर भी वह चुप क्यों रहे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पंजाब की जनता सही फैसला करेगी।


केजरीवाल बारे अनुराग ठाकुर ने कहा ‘जिसे पसंद न आया दिल्ली सरकार का ताज, सपना देखे खालिस्तान बनाने का करना चाहे राज।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 के पंजाब चुनाव में भी केजरीवाल खालिस्तान समर्थकों के घर पर रुके थे। उन्हें पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि वहां बैठकों में क्या बातें हुई। अरविंद एंटी पंजाब यहां के लोगों को किसी सूरत मंजूर नहीं होगा। केजरीवाल ने अपने ऊपर लगे किसी एक भी आरोप का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण, आनंद सुब्रमण्यम के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे


अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल पंजाब और पंजाबियत की बात तो कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली में उनकी सरकार में एक भी सिख मंत्री नहीं है। पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का ऐलान करने वाले केजरीवाल की सरकार में कोई महिला भी मंत्री तक नहीं है। पंजाब को नशा मुक्त करने की बात वह कर रहे हैं लेकिन पंजाब की कमान भगवंत मान को दी है। अब यह पता नहीं की पंजाब नशा मुक्त होगा या फिर पंजाब में नशा मुफ्त होगा।

ABG शिपयार्ड के पूर्व CMD ऋषि अग्रवाल CBI के शिकंजे में, पूछताछ जारी


वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में टीचर्स भर्ती नहीं किए जा रहे लेकिन स्कूलों को जाने वाली सडक़ों पर शराब के 3-3 ठेके खुल गए हैं। वहां के सरकारी स्कूलों में एक भी पंजाबी टीचर नहीं रखा गया और जो टीचर थे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

चन्नी बोले- यूपी, बिहार, दिल्ली के ‘‘भैया’’ को पंजाब में राज करने नहीं आने देंगे


अनुराग ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चन्नी अपने भतीजे के भ्रष्टाचार से लेकर पीएम की सुरक्षा में चूक तक के मामलों में कोई जवाब नहीं देते। चन्नी तो टॉस करके तबादले करते थे। पंजाब को फैसला करना है कि उसे ऐसा नेतृत्व चाहिए जो टॉस करके निर्णय लेता हो या फिर काबिल नेतृत्व।

comments

.
.
.
.
.