Tuesday, Jun 06, 2023
-->
anushka-sharma-angry-on-man-for-throwing-garbage-on-road

सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले पर फूटा अनुष्का का गुस्सा, देखें VIDEO

  • Updated on 6/16/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक तरफ जहां देश के कोने-कोने में स्वच्छता अभियान के तहत अपने शहर और राज्य को साफ सुथरा रखने की मुहिम चलाई जा रही है, वहीं कुछ लोग खुद ही सड़कों पर कूड़ा फैलाते नजर आते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति को देख बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा।

दरअसल, भारतीय ​क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा किसी पर गुस्सा ​होते हुए दिखाई दे रही है। 

क्या है इस वीडियो में?
विराट कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अनुष्का शर्मा दूसरी गाड़ी में बैठे व्यक्ति को शहर में सफाई रखने की सीख दे रही हैं। हुआ ये कि, अनुष्का अपनी गाड़ी से कहीं जा रही थी उसी समय सड़क पर चल रही दूसरी गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों ने कुछ खाकर उसकी पन्नी सड़क पर फेंक दिया। यह देखकर अनुष्का शर्मा नारज हो गई और उन लड़को को सब​क सीखने की ठान ली।

उन्होंने उन लड़को की गाड़ी रूकवा कर उनसे कहा कि, आपने कूड़ा सड़क पर क्यों फेंका? आपको कूड़ा कूड़ेदान में फेंकना चाहिए, उनकी यह बातें सुन दूसरी गाड़ी में बैठे शख्स कुछ कह नहीं पाए। विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, लोग लग्जरी कार में सफर तो करते हैं पर अ​कल नहीं होती।

उन्होंने आगे ​कहा कि, इन लोगों को कूड़ा सड़क पर फेंकता देख उनको आड़े हाथों लिया। ऐसे लोगों को सीखाना जरूरी है कि देश कैसे साफ होगा। अगर आप ऐसा कुछ गलत होते हुए देखें तो जो अनुष्का ने किया वही ​करिए और जागरुकता फैलाइए।

विराट कोहली को कहा अटेंशन सीकर
हैरानी की बात है कि जब विराट ने ये वीडियो शेयर कर लोगों में जागरूकता फैलानी चाही तो सोशल ​मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें अटेंशन सीकर कहने लगे। इस पर विराट ने एक और ट्वीट कर के लिखा कि, कुछ लोगों को य​ह मजाकिया लगता क्योंकि उनके पास ऐसा करने की हिम्मत नहीं है, यह शर्मनाक है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.