Thursday, Mar 30, 2023
-->
aparna yadav daughter-in-law of mulayam singh gave 11 lakhs ram temple in ayodhya pragnt

राम मंदिर: मुलायम सिंह यादव का परिवार आया आगे, बहू अपर्णा यादव ने दिए 11 लाख

  • Updated on 2/20/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अयोध्या (Ayodhya) में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आमजन से लेकर राजनेता तक हर कोई दिल खोल कर अपना योगदान दे रहा है। इस कड़ी में अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव ने भी अपना योगदान दिया है। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान किया है।

राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए चंदा देने के बाद अपर्णा यादव ने कहा, 'मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।' इसके साथ ही अब अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए मुलायम सिंह यादव के परिवार से भी चंदा (समर्पण निधि) गया है।

राम मंदिरः मुस्लिम भाइयों ने पेश की एकता की मिसाल, दान किए 50- 50 हजार

राष्ट्रपति ने की चंदा अभियान की शुरुआत
आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपए का चेक दिया है। उन्होंने ये चेक निधि मंदिर ट्रस्ट को दिया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। राम मंदिर को भव्य बनाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान को करीब डेढ़ महीने तक चलेगा।

पूर्व CM कुमारास्वामी का आरोप, राम मंदिर के चंदा नही देने वालों को, दी जा रही धमकी

13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य 
बता दें कि देश भर में संघ, वीएचपी और ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान को शुरू कर दिया। लगभग 13 करोड़ परिवारों से मिलने और करीब सवा पांच लाख गांव में पहुुंचकर निधि संग्रह अभियान से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज ने नागपुर की लाल गंज सेवा बस्ती में अनुसूचित जाति के समुदाय के साथ वंचित समाज के लोगों से भिक्षा मांग कर उनसे निधि समर्पण प्राप्त किया। राष्ट्रपति से मिलने के बाद बाहर आए वीएचपी कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हम लोग इस अभियान की शुरुआत के लिए उनके पास गए। राष्ट्रपति ने इसके लिए 5,00,100 रुपए का दान दिया और इस मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.