Saturday, Sep 30, 2023
-->
arunjaitley passes away funeral at nigam bodh ghat today  riparunjaitley

RIPArunJaitley: पंचतत्वों में विलीन हुए जेटली, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

  • Updated on 8/25/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jattley) के निधन से सारा देश शोकाकुल है। आज यानी रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 12.07 बजे जेटली ने अंतिम सांस ली। 

Live Updates

  • जेटली के बेटे रोहन ने दी उन्हें मुखाग्नि। पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। 
  • जेटली के अंतिम संस्कार के बीच शुरू हुई तेज बारिश। 
  • पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार। 
  • जेटली के अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट पर पहुंचा उनका पूरा परिवार। 
  • देश के दिग्गज वकीलों से लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री जेटली को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निगमबोध घाट पर मौजूद हैं। 
  • उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नम आंखों से जेटली को अर्पित की अंतिम श्रद्धांजलि। 
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के दिग्गज नेता निगमबोध घाट पर जेटली को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद हैं। कुछ ही देर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जेटली का अंतिम संस्कार किया जाएगा
  • निगमबोध घाट पहुंचाया गया पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
  • अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट लेजाया जा रहा जेटली का पार्थिव शरीर। 
  • जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जेटली को याद करते हुए कहा कि वो तर्कों के महारथी थे। आज देश ने अपना सबसे दिग्गज नेता खोया है। 
  • केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पीयूष गोयल और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। 
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी किए अरुण जेटली के अंतिम दर्शन। अर्पित की श्रद्धांजलि।  
  • नितिन गड़करी, शिवराज सिंह चौहान, हेमा मालिनी और अनुराग ठाकुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि। कहा उनके जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है वो कोई नहीं भर पाएगा। 
  • जेटली के अंतमि दर्शन के लिए  दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं का बीजेपी मुख्यालय में लगा तांता। 
  • जेटली के अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी पार्टी मुख्यालय पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दी श्रद्धांजलि। 
  • जेटली का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचा दिया गया है। 
  • जेटली का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास से अब बीजेपी मुख्यालय में ले जाया जा रहा है।
  •  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा, एनसीपी नेता शरद पंवार और प्रफुल्ल पटेल, आर एल डी नेता अजीत सिंह और आंद्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पूर्व वित्तमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचें।
  • दोपहर 1 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में जेटली के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। 
  • आज निगम बोध घाट पर 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ जेटली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  • जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बीजेपी के दफ्तर पर पार्टी का ध्वज झुका दिया गया है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की हर राजनीतिक पार्टी के दिग्गजों ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुंडे से लेकर जेटली तक... 5 साल में भाजपा ने गंवाए अपने कई अनमोल रत्न

मैंने अपना महत्वपूर्ण दोस्त खो दिया: पीएम मोदी

वहीं UAE के दौरे पर गए हुए पीएम मोदी ने भी जेटली के परिजनों से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने पीएम मोदी को उनका दौरा रद्द करने से इनकार कर दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैने अपने एक महत्वपूर्ण दोस्त खो दिया। 

आज मेरे दोस्त अरुण के जाने से मैं दुनिया का सबसे ज्यादा दुःखी व्यक्ति हूंः मोदी

सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (arun jaitely) को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस (congress) के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) और राहुल गांधी (rahul gandhi), पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (manmohan singh) उनके आवास पर गए। जहां परिवार के लोगों से मिलते हुए सोनिया गांधी भावुक भी हुई। 

जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सोनिया,राहुल और मनमोहन, परिवार को दी सांत्वना

वे एक शानदार व्यक्तित्व के धनी थे: सोनिया
सोनिया गांधी ने जेटली को याद करते हुए कहा कि वे एक शानदार व्यक्तित्व के धनी थे, उम्दा वक्ता थे इससे बढ़कर अच्छे इंसान थे। उन्होंने भारतीय राजनीति के बदलते हुए अनेक ऐतिहासिक समय के गवाह रहे थे, जिस दौर में देश बदल रहा था उसमें उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। जिसको देश हमेशा याद रखेगा।    

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.