नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशाालय (ईडी) के छापों ने सभी भ्रष्ट लोगों को ‘एक पार्टी' में ला दिया है और जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन खत्म होगा तो देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में लोकतंत्र को रौंदने का कोई मौका नहीं छोड़ा। यह प्रस्ताव केजरीवाल ने ही पेश किया था।
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
दिल्ली की जनता को अपनी चुनी हुई सरकार पर दृढ़ विश्वास है। विपक्ष की साज़िशें जनता के उस विश्वास को हिला नहीं सकती। https://t.co/qnLQ1MCel1 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 29, 2023
दिल्ली की जनता को अपनी चुनी हुई सरकार पर दृढ़ विश्वास है। विपक्ष की साज़िशें जनता के उस विश्वास को हिला नहीं सकती। https://t.co/qnLQ1MCel1
उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘सभी चोर, लुटेरे और भ्रष्टाचारी एक ही पार्टी में हैं। भाजपा की सरकार का शासन समाप्त होने के बाद उनके लोग जेल में होंगे, तो देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। '' केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों को सीबीआई और ईडी के छापे मारने की धमकी दी गई और 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक क्या कार्रवाई हुईं?
समय बदलता है एक दिन Modi जी प्रधानमंत्री नहीं होंगे उस दिन भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा कैसे? इन्होंने ED-CBI दिखाकर सारे चोर उचक्के एक कमरे में कर लिए हैं। जिस दिन Modi जी की सरकार गिरेगी—उन BJP वालों को Jail में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। —CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/dGGqMJLoME — AAP (@AamAadmiParty) March 29, 2023
समय बदलता है एक दिन Modi जी प्रधानमंत्री नहीं होंगे उस दिन भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा कैसे? इन्होंने ED-CBI दिखाकर सारे चोर उचक्के एक कमरे में कर लिए हैं। जिस दिन Modi जी की सरकार गिरेगी—उन BJP वालों को Jail में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। —CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/dGGqMJLoME
मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ आप में से हर एक व्यक्ति रत्न है। डरिए नहीं। भले ही आप जेल जाओ, मैं आपके परिवार की देखभाल करूंगा। दिल्ली विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं ने आज लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। '' केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्षी दल की सरकारों को काम नहीं करने देती। उन्होंने कहा, ‘‘ हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमने भाजपा के विधायकों को बोलने का मौका दिया। हालांकि, वे हमारी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सके। हमने उन्हें बोलने का मौका दिया। हम आलोचना का स्वागत करते हैं। लेकिन, ये लोग सिर्फ लड़ना और गाली देना जानते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव तो छोड़िए, दिल्ली में 2050 में भी भाजपा नहीं जीत सकती। ''
'अग्निपथ' योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट
हर Media House के मालिकों पर 4-4 ED के Case डाल रखे हैं, इनकी मज़बूरी है जिस दिन मीडिया को पता चला कि ये जाने वाले हैं, Media इन्हें खा जाएगी पत्रकार, SC के Judges, Industrialists सभी डरे हुए हैं -CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/WvFUUCTt7P — AAP (@AamAadmiParty) March 29, 2023
हर Media House के मालिकों पर 4-4 ED के Case डाल रखे हैं, इनकी मज़बूरी है जिस दिन मीडिया को पता चला कि ये जाने वाले हैं, Media इन्हें खा जाएगी पत्रकार, SC के Judges, Industrialists सभी डरे हुए हैं -CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/WvFUUCTt7P
केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने घोषणा की थी कि यह अविश्वास प्रस्ताव होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन, इस तरह के प्रस्ताव को पेश करने के लिए आपको कम से कम 20 फीसदी विधायकों के हस्ताक्षर चाहिए। ऐसा करने के लिए, उन्होंने हमारे विधायकों को डराने और धमकाने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी के विधायकों को डरा कर और धमकी देकर नहीं तोड़ा जा सकता। '' दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारा विश्वास प्रस्ताव प्रचंड बहुमत से जीत गया है। लोगों का हम पर अटूट विश्वास है। हम जनता के लिए काम कर रहे हैं, जो पिछले 75 वर्षों में नहीं हुआ। मैं इस भरोसे के लिए जनता को धन्यवाद देता हूं। हम कर्नाटक में चुनाव लड़ने जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। ''
भगवान ने Modi जी को भारी बहुमत दिया, ये देश को बहुत आगे ले जा सकते थे लेकिन आज हर तरफ़ ही लूट, डर का माहौल है एक Industrialist कहता- एक-एक करके सब देश छोड़कर जा रहे ये CBI-ED का डर दिखाते हैं, काम नहीं करने देते इन दो (Modi-Shah) को छोड़ सब डरे हुए हैं -CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/mbnqDZYkhd — AAP (@AamAadmiParty) March 29, 2023
भगवान ने Modi जी को भारी बहुमत दिया, ये देश को बहुत आगे ले जा सकते थे लेकिन आज हर तरफ़ ही लूट, डर का माहौल है एक Industrialist कहता- एक-एक करके सब देश छोड़कर जा रहे ये CBI-ED का डर दिखाते हैं, काम नहीं करने देते इन दो (Modi-Shah) को छोड़ सब डरे हुए हैं -CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/mbnqDZYkhd
केजरीवाल का मोदी सरकार पर कटाक्ष - आम आदमी से मन की बात अपने भाई से धन की बात
RBI ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा, वृद्धि दर के अनुमान में भी...
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार...
LG और AAP सरकार में IP यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस के उद्घाटन को लेकर...
मोदी सरकार के भरोसे पर मान गए पहलवान, 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित
RBI ने 8 और कंपनियों को विदेशी मुद्रा कारोबार की सतर्कता सूची में रखा
समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को CBI ने...
Meta ने भारत में शुरू की 699 रुपये प्रति महीने में वेरिफाइड अकाउंट...
ICICI बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर को अभियोजित करने की दी मंजूरी : CBI
विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे खरगे और राहुल, 'विभाजनकारी ताकतों' को...
दिग्विजय ने ‘जय सियाराम' के नारे पर जोर देते हुए RSS और BJP पर साधा...