नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह गुजरात के आदिवासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य में बदलाव लाने और गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के संस्थापक छोटू वसावा के साथ काम करके खुश हैं। विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में अपनी पहली जनसभा में, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस अमीरों के साथ खड़ी है, लेकिन वह छोटू वसावा, बीटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा के छोटे भाई और राज्य के गरीब लोगों के साथ खड़े हैं।
पटियाला में झड़प के बाद हरकत में आए सीएम मान, AAP ने साधा BJP पर निशाना
बदलाव की तरफ़ उम्मीद से देख रहे गर्वभूमि गुजरात के भरुच ज़िले में 'आदिवासी संकल्प महासम्मेलन' | LIVE https://t.co/MJsnLK8gOn — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 1, 2022
बदलाव की तरफ़ उम्मीद से देख रहे गर्वभूमि गुजरात के भरुच ज़िले में 'आदिवासी संकल्प महासम्मेलन' | LIVE https://t.co/MJsnLK8gOn
उन्होंने भरूच के चंदेरिया गांव में बीटीपी के साथ संयुक्त रूप से आयोजित ‘आदिवासी संकल्प महासम्मेलन’ में कहा, ‘‘यह विडंबना ही है कि हमारे देश के दो सबसे अमीर व्यक्ति गुजरात से आते हैं, और हमारे देश के सबसे गरीब आदिवासी भी गुजरात से हैं। दाहोद, छोटा उदयपुर, अरावली, डांग - में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां कुछ सबसे गरीब लोग रहते हैं।’’ केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘भाजपा और कांग्रेस अमीरों के साथ खड़ी हैं... वे अमीरों को और अमीर बना रहे हैं। मैं यहां छोटूभाई और महेशभाई को बताने के लिए आया हूं कि केजरीवाल और ‘आप’, आपके साथ खड़े हैं, हम गरीबों के साथ खड़े हैं ... हमें मौका दें, हम आपकी गरीबी दूर करेंगे, आपके बच्चों को शिक्षित करेंगे, आपके लिए अस्पताल बनाएंगे और आपको नौकरी देंगे।’’
देश के 2 सबसे अमीर आदमी Gujarat से आते हैं। देश के सबसे ग़रीब आदिवासी भी गुजरात से ही आते हैं। Congress और BJP अमीरों के साथ खड़ी है। अमीरों को और अमीर बना रही है। आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी है। -CM @ArvindKejriwal #AAPGujaratAadivasiSammelan pic.twitter.com/lub32p4L84 — AAP (@AamAadmiParty) May 1, 2022
देश के 2 सबसे अमीर आदमी Gujarat से आते हैं। देश के सबसे ग़रीब आदिवासी भी गुजरात से ही आते हैं। Congress और BJP अमीरों के साथ खड़ी है। अमीरों को और अमीर बना रही है। आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी है। -CM @ArvindKejriwal #AAPGujaratAadivasiSammelan pic.twitter.com/lub32p4L84
संयुक्त राष्ट्र महासभा में AAP नेता आतिशी ने ‘केजरीवाल मॉडल’ पर डाला प्रकाश
रैली में आमंत्रित करने के लिए केजरीवाल ने बीटीपी के दोनों नेताओं को धन्यवाद दिया। ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘हम गुजरात को बदलने के लिए मिलकर काम करेंगे।’’ रविवार को गुजरात के स्थापना दिवस के अवसर पर, केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल को लेकर भी निशाना साधा और दावा किया कि राज्य के लोगों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है कि सत्ताधारी पार्टी ‘‘महाराष्ट्र के एक व्यक्ति’’ को अपना प्रमुख नियुक्त कर रही है।
यस बैंक-DHFL मामला: संजय छाबड़िया को विशेष अदालत ने CBI हिरासत में भेजा
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष कौन हैं? सी आर पाटिल। वह कहां रहते हैं? वह महाराष्ट्र में रहते हैं। भाजपा को गुजरात के 6.5 करोड़ नागरिकों में से कोई अध्यक्ष नहीं मिला...यह गुजरात के लोगों अपमान है।’’ केजरीवाल ने राज्य में सरकारी स्कूलों की ‘‘दयनीय’’ स्थिति को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में 6,000 स्कूल विलय के बहाने राज्य सरकार द्वारा बंद कर दिए गए थे, और राज्य में स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए लोगों के समर्थन की मांग की। केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में 27 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार करने में‘‘विफल‘’रही।
Gujarat में हमारी पहली Rally है और हम ये आदिवासी इलाके में कर रहे हैं। पहले आदिवासियों के साथ अंग्रेजों ने अन्याय किया, फिर हमारे देश के ही लोगों ने आदिवासियों का शोषण किया। बड़े-बड़े Projects के नाम पर उनको विस्थापित किया गया। -CM @ArvindKejriwal #AAPGujaratAadivasiSammelan pic.twitter.com/qKwDXy5CXv — AAP (@AamAadmiParty) May 1, 2022
Gujarat में हमारी पहली Rally है और हम ये आदिवासी इलाके में कर रहे हैं। पहले आदिवासियों के साथ अंग्रेजों ने अन्याय किया, फिर हमारे देश के ही लोगों ने आदिवासियों का शोषण किया। बड़े-बड़े Projects के नाम पर उनको विस्थापित किया गया। -CM @ArvindKejriwal #AAPGujaratAadivasiSammelan pic.twitter.com/qKwDXy5CXv
नया मोर्चा बनाने को लेकर शिवपाल यादव को है आजम खान का इंतजार
उन्होंने सत्ता में आने पर गुजरात के लोगों के लिए मुफ्त बिजली, भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी सेवाएं और रोजगार सृजन का भी वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार उनका (भाजपा का) अहंकार तोड़ दें और ‘आप’ को वोट दें।’’ केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सुना है कि भाजपा गुजरात में जल्द चुनाव चाहती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘वे ‘आप’ से डरे हुए हैं..वे कहते हैं कि अगर हमें (आप) दिसंबर तक का समय मिला, तो वे (भाजपा) गुजरात हार जाएंगे। वे चाहते हैं कि चुनाव अभी हो।’’ केजरीवाल ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के नेताओं को भी ‘आप’ में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अब जब पार्टी (कांग्रेस) के पास कुछ नहीं बचा है, तो उसे वोट देने का कोई मतलब नहीं है।’’
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...