नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां आरोप लगाया कि लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा को भंग करके दिल्ली को पूर्ण रूप से केंद्रशासित राज्य घोषित कर सकती है। केजरीवाल ने कहा कि इस तरह के किसी कदम का दिल्ली के लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा।
पंजाब में नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास
आज सदन में बीजेपी के नेताओं ने कहा कि “दिल्ली से लोकतंत्र ख़त्म कर देना चाहिए, चुनाव ख़त्म कर देने चाहिए” केजरीवाल से नफ़रत करते-करते ये लोग देश के संविधान, देश और देश के लोगों से ही नफ़रत कर बैठे। pic.twitter.com/M1j1dwLUuN — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 5, 2022
आज सदन में बीजेपी के नेताओं ने कहा कि “दिल्ली से लोकतंत्र ख़त्म कर देना चाहिए, चुनाव ख़त्म कर देने चाहिए” केजरीवाल से नफ़रत करते-करते ये लोग देश के संविधान, देश और देश के लोगों से ही नफ़रत कर बैठे। pic.twitter.com/M1j1dwLUuN
गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल AAP की रणनीति के तहत हर हफ्ते करेंगे राज्य का दौरा
मानसून सत्र के दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि चर्चा है कि यहां दिल्ली में कोई चुनाव नहीं होगा। केजरीवाल ने सदन में भाजपा विधायकों से कहा, ‘‘ऐसी चर्चा है कि वे (भाजपा) दिल्ली को एक पूर्ण केंद्रशासित प्रदेश बना देंगे और अगला चुनाव नहीं होगा। केजरीवाल से नफरत करते-करते आप देश से नफरत करने लगे।’’
राहुल गांधी के बयान का मामला: टीवी एंकर को छत्तीसगढ़ की बजाए यूपी पुलिस ने लिया हिरासत में
आम आदमी पार्टी के सामने अब चुनाव लड़ने से भी डर रही बीजेपी। हार के डर से दिल्ली में MCD चुनाव टाल रही भाजपा। दिल्ली विधानसभा के सदन में मेरा संबोधन | LIVE https://t.co/qDL6N1TXls — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 5, 2022
आम आदमी पार्टी के सामने अब चुनाव लड़ने से भी डर रही बीजेपी। हार के डर से दिल्ली में MCD चुनाव टाल रही भाजपा। दिल्ली विधानसभा के सदन में मेरा संबोधन | LIVE https://t.co/qDL6N1TXls
उन्होंने कहा कि केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन देश महत्वपूर्ण है। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, च्च्वे आम आदमी पार्टी (आप) से डरते हैं और इसलिए वे चुनाव नहीं चाहते। केजरीवाल आते-जाते रहेंगे। केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन अगर आप चुनाव कराना बंद कर देते हैं और संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं, तो यह देश खत्म हो जाएगा।’’
योगी सरकार के 100 दिन के मौके पर अखिलेश यादव ने तबादलों पर सवाल उठाए
बीजेपी के लोग आज-कल दिल्ली के लोगों को ये धमकी देते हैं कि “हमारे पास ED है, CBI है, इनकम टैक्स है, पुलिस है, धन-दौलत है, तुम्हारे पास क्या है?” भाजपा वालों से दिल्ली की 2 करोड़ जनता एक साथ बोलती है कि “हमारे पास हमारा बेटा केजरीवाल है” pic.twitter.com/zeA5hmzzgL — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 5, 2022
बीजेपी के लोग आज-कल दिल्ली के लोगों को ये धमकी देते हैं कि “हमारे पास ED है, CBI है, इनकम टैक्स है, पुलिस है, धन-दौलत है, तुम्हारे पास क्या है?” भाजपा वालों से दिल्ली की 2 करोड़ जनता एक साथ बोलती है कि “हमारे पास हमारा बेटा केजरीवाल है” pic.twitter.com/zeA5hmzzgL
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आप को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है, इसलिए चर्चा है कि वे दिल्ली विधानसभा भंग करना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि दिल्ली को पूर्ण केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाएगा और विधानसभा भंग कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ, तो दिल्ली की जनता खामोश नहीं बैठेगी, दिल्लीवासी इस कदम के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
आतंकी तालिब हुसैन शाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, उठाए सवाल
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों ईडी, सीबीआई और पुलिस को आप के मंत्रियों और विधायकों के पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी से उन्हें ‘डर’ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश में अन्य दल टूट रहे हैं या झुक रहे हैं (भाजपा के सामने), लेकिन आप एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कारण उनकी हवा खराब हो जाती है। आप ही एकमात्र दल है जिससे उनके (भाजपा के) दोनों शीर्ष नेता डरते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं