Thursday, Mar 30, 2023
-->
arvind kejriwal and akhilesh yadav at bharat rashtra samiti brs meeting raise slogans in hindi

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की बैठक में केजरीवाल और अखिलेश यादव, हिंदी में लगे नारे

  • Updated on 1/18/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की बुधवार की बैठक में किसानों के कल्याण पर तेलंगाना सरकार की योजनाओं के पक्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस की बुधवार को यहां पहली सार्वजनिक बैठक में राजनीतिक गीत गूंजते रहे, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की सराहना की गई। बीआरएस के पदाधिकारियों और उत्साही कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच बैठक स्थल हिंदी में बनाए गए राजनीतिक गानों से गूंज उठा। 

इंडिगो इमरजेंसी डोर प्रकरण : तेजस्वी सूर्या के बचाव में उतरे नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया

  •  

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘‘एक दो तीन चार, देश के नेता केसीआर'' की धुन पर तालियां बजाईं। तेलुगु में ‘‘जय तेलंगाना और जय जय केसीआर'' जैसे नारों से परिचित पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘‘भाजपा को हटाएंगे, भारत को बचाएंगे'' जैसे नारों के साथ हिंदी गाने सुने। बैठक का मंच गुलाबी रंग में सराबोर था और प्रस्तुति देने वालों को एक ही रंग के कपड़े पहनाए गए थे और उन्होंने मंच पर नेताओं के आने से पहले भीड़ को बांधे रखा। 

मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने कहा : पार्टी से 'बादल' छंट गए 

गुलाबी बीआरएस के झंडे का रंग है। ‘अब की बार किसान सरकार' का नारा लिखा था और इसे मंच पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बैठक से पहले यादाद्री में भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर जा कर पूजा की।

BSF के पूर्व महानिदेशक पंकज कुमार सिंह उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त 

 राव नीत सरकार ने इस मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा भी यादाद्री पहुंचे। हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे 'दर्शन' के लिए मंदिर नहीं गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री राव के साथ केजरीवाल, मान और यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल सक्सेना पर जमकर बरसे सीएम केजरीवाल

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.