Thursday, Sep 28, 2023
-->
arvind kejriwal say bjp municipalities in victim of chaos aap only option rkdsnt

भाजपा शासित नगर निकाय अव्यवस्था के शिकार, AAP एकमात्र विकल्प : केजरीवाल

  • Updated on 2/24/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी नगर निगम उपचुनावों से पहले बुधवार को कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निकायों में अव्यवस्था का आलम है और आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है। उत्तर दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले शालीमार बाग में एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने मुफ्त चौबीसों घंटे बिजली दी है। अच्छे स्कूल और अस्पताल दिये हैं। 

मोदी के नाम स्टेडियम : राहुल गांधी के निशाने पर मोदी-शाह, बोले- सच खुद ही बोलता है

शालीमार बाग उन पांच वार्डों में शामिल है, जहां 28 फरवरी को उपचुनाव होंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा के तहत अव्यवस्था के शिकार हो गये हैं।’’ उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार के लिए वोट देने की अपील करते हुए यह कहा। यह सीट भाजपा के पार्षद की मृत्यु हो जाने के बाद रिक्त हुई है। 

गुजरात के सीएम रूपाणी ने AAP को भाजपा की बजाय कांग्रेस के लिए चुनौती माना

शहर के तीन नगर निगमों के लिए उप चुनाव 28 फरवरी को होने हैं। इसके परिणाम की घोषणा तीन मार्च को की जाएगी। आप के अलावा, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी उपचुनाव लड़ रहे हैं।

किसान आंदोलन : टिकैत ने तोमर की बजाय राजनाथ सिंह पर जताया भरोसा

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.